{"_id":"14361edbe63ef7ba98007138e0b2b6e6","slug":"the-farmer-lives-by-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम साढूमल निवासी हरदास कुशवाहा (50 वर्ष) पुत्र घन्जू कुशवाहा लघु कृषक था। वह परिवार का भरण पोषण करने के लिए खेती पर ही निर्भर था। बुधवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे वह घर से खाना खाकर मानिकपुर रोड किनारे स्थित अपने खेत पर गया। दिन में लगभग तीन बजे सड़क से गुजर रहे लोगों ने हरदास का शव रस्सी के सहारे खेत में लगे एक बैर के पेड़ पर लटकता देखा।
मामले की सूचना मृतक के परिजनों एवं थाना मड़ावरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसने कृषि कार्य हेतु बैंक से ऋण ले रखा था। पिछले साल से खेती में हो रहे नुकसान के चलते परिवार की माली हालत दयनीय हो चुकी थी, जिससे हरदास परेशान एवं तनाव ग्रस्त रहता था। कुछ माह पहले दुर्घटना में उसका हाथ एवं पैर फ्रैक्चर हो गया था, जिसमें काफी पैसा खर्च हो गया था। उसके पास खरीफ की फसल की बुआई के लिए भी पैसा नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं परिस्थितियों में उसने आत्मघाती कदम उठाया है। गांव वालों ने प्रशासन से मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन