फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The farmer got new information from increassing income

कृषि मेला में किसानों को आय बढ़ाने की दी गई जानकारी

Sat, 23 Nov 2019 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
The farmer got new information from increassing income
धवा में कृषि मेला में किसानों को संबोधित करते अतिथि - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा(ललितपुर)। ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम धवा में किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने मिट्टी की जांच कराने पर बल देते हुए कहा कि हम परंपरागत देशी खाद को भूलते जा रहे हैं, जिससे खेतों की मिट्टी खराब हो रही है।
विज्ञापन

किसान पाठशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान शीलाबाई एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोबरन सिंह द्वारा किया गया। किसान मेले में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान शीला बाई ने कहा कि किसानों के लिए अब खेती में कम लागत में अधिक उत्पादन के तरीकों को अपनाना होगा। कहा कि अब जागरूक किसान बनकर ही अच्छी खेती करना संभव है। हम लोग परंपरागत देशी खाद को भूलते जा रहे हैं जिसके कारण हमारे खेतों की मिट्टी खराब हो रही। समय-समय पर मिट्टी की जांच जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषक राजू गोस्वामी ने उन्नति खेती करने एवं खाद बनाने की विधि बताई। कृषि विशेषज्ञ आर.के. सोनी से ने किसान मेले में जानकारी देते हुए बताया कि मिट्टी की जांच कराकर यदि किसान खेत मे बीज बोये तो उत्पादन अच्छा होगा। कम पानी फसलों को किसान भाई बोयें उनसे भी आय में कई गुना बृद्धि हो सकती है। किसान पाठशाला में संजय दुबे असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर, मथुरा प्रसाद तकनीकी सहायक ने भी किसानों को आय दोगुनी करने के टिप्स बताए। कार्यक्रम में किसान यूनियन पदाधिकारी रावसाहब राजा ने किसानों को अच्छी उन्नतिशील खेती करने व उत्तम खेती करने की विभिन्न जानकारियां देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ रामकिशोर सोनी, संजय दुबे असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर, मथुरा प्रसाद तकनीकी सहायक, कपिल, संतोष वर्मा, नरेंद्र सहित कृषक बंधु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed