फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The explanations cite two Principals

दो प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब

Thu, 02 Jul 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 02 Jul 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह ने बुधवार को ब्लाक जखौरा के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय पनारी देखा, यहां नामांकित 154 के मुकाबले 31 बच्चे उपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी में नामांकित 115 के सापेक्ष 45 बच्चे उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय  खिरिया छतारा में केवल दो बच्चे बैठे मिले। बताया गया कि प्रधानाध्यापक व  रसोइया बच्चों के घर संपर्क करने गए हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रजवारा में नामांकित 328 के मुकाबले 25 बच्चे उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक ने शिकायत करते हुए बताया कि सफाई कर्मी स्कूल की सफाई नहीं करते हैं। प्राथमिक विद्यालय रजवारा में कक्षा चार के बच्चों ने अंग्रेजी में अपना नाम लिखा, इस पर उन्होंने  प्रसन्नता व्यक्त की। प्राथमिक विद्यालय खोंखरा में नामांकित 135 के सापेक्ष  12 बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक बीएलओ का कार्य कर रहे थे। वहीं,  अन्य स्टाफ मौजूद मिला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोंखरा में शौचालय व परिसर  गंदा पाया गया। नामांकित 52 के सापेक्ष एक बच्चा उपस्थित मिला। बताया गया कि सफाई कर्मी शौचालय की सफाई नहीं करता है। इस पर उन्होंने सफाई कराने के  लिए डीपीआरओ को पत्र लिखने को कहा।
विज्ञापन

वहीं, खोखरा के दोनों विद्यालयों के  प्रधानाध्यापकों से मिड डे मील नहीं पकाए जाने पर स्पष्टीकरण तलब कर लिया।  बीएसए का कहना है कि जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed