फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The evaluation of answer sheets will be monitored from the control room.

Lalitpur News: कंट्रोल रूम से की जाएगी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की निगरानी

Mon, 11 Mar 2024 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
The evaluation of answer sheets will be monitored from the control room.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। जीआईसी में होने वाला मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे में किया जाएगा।
शनिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त हो गई। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने की तैयारी में जुट गया है। मूल्यांकन राजकीय इंटर कॉलेज में 16 मार्च से शुरू होगा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाने की कवायद शुरू हो गई है। मूल्यांकन कक्ष को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जा रहा है। मूल्यांकन कार्य की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित होगा। कंट्रोल रूम में एलईडी टीवी लगाई जाएगी और यहां कर्मचारी तैनात रहेंगे जो मूल्यांकन पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

--------
छात्रों ने ली राहत की सांस, अब रिजल्ट का इंतजार
22 फरवरी से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा के नौ मार्च को संपन्न होने के बाद छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली। अब किस विषय में कितने अंक आएंगे, छात्र इसका आकलन करने में लगे हैं। साथ ही रिजल्ट आने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जीआईसी में किया जाएगा। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। कंट्रोल रूम से भी मूल्यांकन पर नजर रखी जाएगी।
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed