फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The doors of the temples were closed as soon as the Sutak started, they will open today in Brahma Muhurta

Lalitpur News: सूतक लगते ही बंद हुए मंदिरों के कपाट, आज ब्रह्म मुहूर्त में खुलेंगे

Mon, 08 Sep 2025 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The doors of the temples were closed as soon as the Sutak started, they will open today in Brahma Muhurta
ललितपुर। चंद्रग्रहण के चलते रविवार दोपहर में ही मंदिरों में भगवान का पूजन अर्चन व आरती कर कपाट बंद कर दिए गए। शाम को भी मंदिर बंद रहने से पूजन अर्चन आरती नहीं हो सकी। यहां तक कि घरों में भी लोगों ने पूजन अर्चन के बाद दोपहर में भगवान ठाकुरजी के सिंहासन को पर्दा लगाकर ढंक दिया।
विज्ञापन

चंद्रग्रहण रविवार रात्रि में 9:57 बजे से शुरू होने के कारण सूतक नौ घंटे पहले यानी दिन में 12:57 बजे से लग गया। इसके चलते रविवार दोपहर में 12 बजे के पहले ही मंदिरों में भक्तों ने भगवान के दर्शन किए और पुजारियों ने पूजन अर्चन व आरती करते हुए दोपहर 12 बजे से कपाट बंद कर दिए। रामराजा मंदिर में इससे पहले विधि पूर्वक पूजन व आरती का आयोजन किया गया। तुवन मंदिर, श्रीनृसिंह मंदिर, श्रीजगदीश मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, मुरलीधर मंदिर, मदनमोहनजी मंदिर, श्रीरघुनाथजी मंदिर, बड़ी देवी मंदिर, छोटी देवी मंदिर, परमहंस मंदिर, धनुषधारी आदि मंदिरों के कपाट भी दोपहर में ही बंद कर दिए गए।
विज्ञापन

तुवन मंदिर के कपाट तो मुख्य द्वार से ही बंद कर दिए गए और मुख्य गेट पर चंद्रग्रहण की सूचना पट्टिका लटका दी गई। बैनर पर सूतक और चंद्रग्रहण का समय लिखा हुआ था। मंदिर बंद होने से रविवार को मंदिर के पास प्रसाद आदि की दुकानें भी बंद रहीं। घरों में भी लोगों ने चंद्रग्रहण लगने के कारण सूतक शुरू होने से पहले भगवान ठाकुरजी व अन्य देवी देवताओं के चित्रों व मूर्तियों के पहले पर्दा लगा दिया और शाम का पूजन आरती नहीं की गई। साथ ही भोजन, जल, दूध आदि में तुलसी पत्र डाला गया। कई कर्मकांडी लोगों ने इस दिन सूतक लगने के बाद भोजन आदि भी नहीं किया। जबकि, कई लोगों ने भजन कीर्तन के साथ ही गायत्री व गुरुमंत्र का माला के साथ जप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed