{"_id":"6a860fb740aa712b4d07980a","slug":"the-district-panchayat-has-prepared-a-development-blueprint-development-works-will-be-undertaken-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-161570-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जिला पंचायत ने विकास का खाका किया तैयार, कराए जाएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जिला पंचायत ने विकास का खाका किया तैयार, कराए जाएंगे विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जनपद में विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत ने खाका तैयार कर लिया है। सड़क, नाली, टिनशेड, श्मशानघाट पर विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्ययोजना तैयार कर अपलोड कर दी गई है। शासन से स्वीकृति के साथ ही निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
जिले में कई क्षेत्रों में अब भी सड़क व नाली की समस्या बनी हुई है। इससे बारिश के मौसम के साथ ही सर्दी व गर्मी के मौसम में भी समस्या होती है। वहीं कई सार्वजनिक स्थानों पर टिनशिड की समस्या है। ऐसे में ग्रामीणों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन, अब जिला पंचायत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य कराएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार करके पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इसकी स्वीकृति मिलते ही विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे क्षेत्रों में सीसी सड़क व नाली का निर्माण कराया जाएगा। खस्ताहाल पड़ी सड़क व कच्चे मार्ग में डामर की सड़कें डाली जाएंगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर आवश्यकता अनुसार टिनशेड स्थापित कराए जाएंगे। जरूरत के अनुसार ग्राम पंचायतों में श्मशानघाट का निर्माण भी कराया जाएगा। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य तो किए गए लेकिन, श्मशान घाट नहीं है। ऐसे में बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार में करना मुश्किल हो जाता है। वहीं गांवों में नदियों व नालों पर स्नानघाट का निर्माण कराया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कार्ययोजना अपलोड कर दी गई है। बजट स्वीकृति मिलने के साथ ही निर्माण कराया जाएगा।
-- -
कार्ययोजना तैयार कर पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। स्वीकृति के साथ ही निर्माण कराया जाएगा।
- राजकुमार नायक, कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत, ललितपुर