फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The district came at 17th position in making Ayushman cards.

Lalitpur News: आयुष्मान कार्ड बनाने में 17 वें पायदान पर आया जनपद

Fri, 06 Feb 2026 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The district came at 17th position in making Ayushman cards.
इससे पहले 24वें स्थान पर था, 77 फीसदी लक्ष्य कर लिया प्राप्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आयुष्मान कार्ड बनाने में अधिकारियों की मेहनत रंग लाई है। आयुष्मान भारत योजना में विभाग सूबे में 24वें नंबर पर था, जो अब घटकर 17वें पर आ गया है।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निर्धनों को पांच लाख रुपये तक निशुल्क उपचार की सुविधा दी गई है। इसके लिए चिह्नित पात्रों को आयुष्मान कार्ड जारी किए जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। बीते दिनों अभियान चलाकर कार्ड जारी किए गए हैं। इसमें 77 फीसदी लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। निर्धारित लक्ष्य 4,78,808 के सापेक्ष अब तक लगभग 306985 लोगों के कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही विभाग ने प्रदेश में 17 वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

यह है कार्ड की स्थिति
जनपद में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 1,35491 परिवार चिह्नित है। इनमें अब तक 306985 कार्ड जारी किए गए हैं। वर्तमान में 1,71,823 कार्ड नहीं बन सके हैं। इस तरह से अब तक 28177 परिवारों तक विभाग नहीं पहुंच सका है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के 19 हजार लोगों के आयुष्मान योजना अंतर्गत कार्ड दिए जाने थे। इनमें अब तक महज दस हजार लोगों के ही बन सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ड बनाने के लिए 800 आईडी हैं सक्रिय
जनपद में आयुष्मान योजना के पात्रों को शतप्रतिशत कार्ड जारी करने के लिए 800 आईडी सक्रिय हैं, जो आयुष्मान कार्ड जारी कर रहीं हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लगातार अभियान को गति दी जा रही है। जल्द ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।

वर्जन
आयुष्मान कार्ड बनाने में जनपद की रैंक में सुधार हुआ है। आगे भी प्रयास किया जाएगा। इससे अच्छी रैंक प्राप्त की जाएगी। - डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed