{"_id":"e3a4666eecee1f36adbcb9251a30e1d6","slug":"the-death-of-the-leopard-with-sharp-weapons-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से तेंदुआ की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से तेंदुआ की हुई मौत
ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। गौना वन रेंज अंतर्गत ग्राम गौना में मारे गए तेंदुए का पोस्टमार्टम गोविंद सागर बांध स्थित पौधशाला में किया गया। तेंदुआ की मौत धारदार हथियार से हुई है। इस दौरान पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बाद तहसीलदार सदर की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना नाराहट अंतर्गत गत रात्रि तेंदुए ने ग्राम गौना के चार ग्रामीणों को घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने तेंदुआ को घेरकर मार डाला था। वन संरक्षक झांसी मंडल देवेंद्र कुमार मामले की सूचना पाकर बुधवार को गोविंद सागर बांध स्थित पौधशाला पहुंचे। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने भी नर्सरी में रखे मृत तेंदुए के शव को देखा। इसके बाद नामित पशु चिकित्सकों ने मृत तेंदुए का शव विच्छेदन किया।
इस दौरान डीएफओ वीके जैन सहित वन दारोगा उपस्थित थे। वन अफसरों ने तेंदुए के शव विच्छेदन की वीडियोग्राफी कराई है। तहसीलदार सदर अवधेश निगम ने मौके पर पहुंचकर शव को दफना दिया।
विज्ञापन
तेंदुआ देखने की रही उत्सुकता
जैसे ही तेंदुए का शव आने की खबर मिली, स्थानीय लोग नर्सरी में उसे देखने को पहुंचने लगे। देखते ही देखते ही नर्सरी में लोगों की भीड़ लग गई। इस पर वन कर्मियों ने भीड़ को रोकने के लिए मुख्य गेट का ताला जड़ दिया। तब जाकर भीड़ नियंत्रित हो सकी।