फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The death of the father and son from falling into the well tractor

ट्रैक्टर कुएं में गिरने से पिता व पुत्र की मौत

Thu, 28 Jan 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
The death of the father and son from falling into the well tractor
बानपुर/ललितपुर। बानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हीरानगर में खेत पर बने कुएं में ट्रैक्टर गिरने से उस पर सवार पिता व पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्राम हीरानगर निवासी भरत राजपूत (50) पुत्र चंद्रभान बुधवार की दोपहर अपने छोटे पुत्र हरपाल (25) के साथ खेत पर सिंचाई पंप रखने गया था। भरत के खेत पर कुंआ बना है, जिसके पानी से सिंचाई करने के लिए वह पंप ले गए थे।

पिता व पुत्र सिंचाई पंप को ट्रैक्टर में रखकर दिन में करीब साढ़े बारह बजे घर से निकले। खेत पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कुंए में गिर गया। ट्रैक्टर पर सवार पिता व पुत्र ट्रैक्टर के साथ कुंए में गिर गए और डूबने से दोनों की मौत हो गई। पड़ोस के खेत में काम कर रहे लोगों ने आवाज सुनी तो भरत के खेत की ओर भागे। वहां देखा कि ट्रैक्टर कुएं में पड़ा है।
विज्ञापन


इस पर लोगों ने घटना की जानकारी बानपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को बाहर निकाला और कुएं का पानी खाली कराया। पानी खाली करने के बाद पिता व पुत्र के शव बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता व पुत्र की मौत की खबर सुनकर खेत पर ही पूरा गांव एकत्रित हो गया। मृतक भरत के दो पुत्र हैं। उसके साथ घटना में मृत हरपाल उसका छोटा बेटा था। हरपाल का एक बच्चा है और पत्नी गर्भवती है।


किनारे लगाने के चक्कर में हुई घटना
ग्रामीणों का अनुमान है कि भरत ट्रैक्टर को कुएं के किनारे लगा रहा होगा, जिससे पिता व पुत्र आसानी से सिंचाई पंप को उतार कर रख सकें। अनुमान है कि इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर कुएं में गिर गया और उसके नीचे आकर दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed