फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The condition of GRP police station is dilapidated, not included in Amrit Yojana

Lalitpur News: जीआरपी थाने की हालत जर्जर, अमृत योजना में नहीं किया शामिल

Tue, 15 Jul 2025 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The condition of GRP police station is dilapidated, not included in Amrit Yojana
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर पुरानों आवासों में जीआरपी थाना संचालित हो रहा है। इन आवासों को रेलवे कंडम घोषित कर गिराने की कार्ययोजना बना चुका है। लेकिन, थाना निर्माण के लिए कोई कार्ययोजना तैयार नहीं की गई। जबकि, कई बार जीआरपी के आलाधिकारी रेलवे को पत्र भी भेज चुके हैं।
विज्ञापन

स्टेशन के विस्तार व विकास के कार्य चल रहे हैं। लेकिन, जीआरपी थाने की स्थिति जस की तस है। कभी जिस इमारत में जीआरपी चौकी का संचालन होता था, उसी इमारत में अब थाने का संचालन किया जा रहा है। पिछले साल बरसात में मालखाने की इमारत ढह गई थी। गनीमत थी कि उस समय वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसके बाद थाना परिसर में एक अतिरिक्त कक्ष में वहां का सामान रखा गया। बीते दिन भारी बरसात में पूरा थाना परिसर पानी से लबालब हो गया। कार्यालय, बैरक, लॉकअप व मालखाने में पानी भर गया। पूरे दिन मशक्कत के बाद किसी तरह पानी को निकला गया। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक व अन्य रेलवे अधिकारियों के माध्यम से थाने की नई इमारत के लिए पत्राचार किया गया है। लेकिन, अभी तक इस पर सुनवाई नहीं हुई। न ही अमृत विकास योजना में भी थाने की नई इमारत प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थाना निर्माण की कोई कार्ययोजना नहीं है। समस्या संज्ञान में आई है, जल्द ही इसका निस्तारण करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
मनोज कुमार, पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed