फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   the complainant fell down at resolution day

समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण की हालत बिगड़ी

Sun, 05 Dec 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
the complainant fell down at resolution day
संपूर्ण समाधान दिवस में बेहोस हुआ बृद्घ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करने पहुंचे एक वृद्ध की संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीण की हालत बिगड़ गई, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ अंतर्गत पुरानी टेहरी निवासी भागीरथ पुत्र हल्काई शनिवार को जाखलौन स्थित अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में सदर तहसील पहुंचा था, जैसे ही वह अधिकारियों के समक्ष पहुुंचा, अचानक से उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा, यह देख अधिकारियों से वहां मौजूद कर्मचारियों व लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। कुुछ देर बाद जब उसे होश आया तो उसने बताया कि उसकी भूमिधरी आराजी संख्या 794/1 खाता संख्या 00384 में कुछ दबंगों द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है, जिससे वह काफी परेशान है। उसके साथ मारपीट भी की गई व जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही उसने एक राजस्व कर्मी पर आरोप लगाते हुए बताया कि राजस्व कर्मी उसकी जमीन खरीदना चाहता है, जिसके चलते वह विपक्षियों की मदद कर रहा है। इसके साथ ही धमकी दी गई कि यदि शिकायत की तो उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। उसकी शासन प्रशासन में काफी पहचान है। उसकी तहसील दिवस में अधिकारियों को शिकायत देने पहुंचा था, लेकिन वहां उसे चक्कर आ गए और वह गिर पड़ा। उसने बताया कि वह अवैध कब्जा की शिकायत एक साल से कर रहा है, लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इस बारे में उपजिलाधिकारी सदर डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि फरियादी आया था और वह समस्या बता ही रहा था कि अचानक से वह बेहोश हो गया। वह वृद्ध हैं और उन्हें उपचार केे जिला अस्पताल भिजवाया। ठीक होने पर उनकी समस्या जानकर समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed