फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The city will be filled with Rammay on 22nd, the day of Ramlala's life consecration.

Lalitpur News: 22 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन राममय होगा शहर

Fri, 19 Jan 2024 03:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
The city will be filled with Rammay on 22nd, the day of Ramlala's life consecration.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन पूरा शहर राममय होगा। नगर पालिका ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। घंटाघर व अन्य स्थलों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं और प्रत्येक चौराहों पर सजावट होगी। 22 जनवरी को विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी।
सभी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। शहर क्षेत्र के सभी मंदिर रंगीन रोशनी से जगमगाएंगे। साथ ही सुंदरकांड पाठ, रामायण व अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष सरला मुन्नालाल जैन ने बताया कि मंदिरों पर धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। प्रमुख चौराहों, घंटाघर व पालिका कार्यालय को झालरों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

---
सराफा कमेटी करेगी धार्मिक आयोजन, दिन भर वितरित होगा प्रसाद
अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए सराफा बाजार में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। साथ ही सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का गायन किया जाएगा। बाजार को पूरी तरह सजाया जाएगा। टीकमगढ़ से झंडे मंगाए गए हैं, जो गली में दोनों ओर लगाए जाएंगे। पूरे दिन देसी घी के लड्डू का प्रसाद वितरित किया जाएगा। अध्यक्ष मज्जू सोनी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फोटो- 16, सरला मुन्नालाल जैन, पालिकाध्यक्ष
22 जनवरी को सभी मंदिरों को भव्यता से सजाया जाएगा। इससे पूर्व सभी मंदिरों से साफ-सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के दिन धार्मिक आयाेजन से पूरा नगर राममय होगा, इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। सभी चौराहों को भी सजाया जाएगा।
- सरला मुन्नालाल जैन, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद
---
घंटाघर व पालिका कार्यालय को सजाया जाएगा। 14 जनवरी से मंदिरों पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। 22 जनवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।- निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद

-----------फोटो-19
महरौनी में तैयारियां शुरू
महरौनी। नगर पंचायत महरौनी में भी तैयारियां शुरू हैं। पंचायत अध्यक्ष नीलम बडौनियां ने बताया कि सभी मंदिरों परिसरों में साफ सफाई के साथ धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को रंगीन लाइटों से मंदिर जगमगाएंगे। संवाद


----------फोटो-20
सजाए जाएंगे प्रमुख छह मंदिर
पाली। नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष तिवारी ने बताया कि छह मंदिरों में अवध विहारी चौरसिया मंदिर, हजारिया विश्वनाथ मंदिर, श्रीकुंज विहारबिड़ा मंदिर, समदुआ मंदिर, श्री गणेश मंदिर और बालाजी मंदिर को भव्यता से सजाने का काम शुरू हो गया है। इन मंदिर परिसरों में अभियान चलाकर सफाई कराई गई। यहां धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed