{"_id":"c81e0bc73807cb2b37b000bda083ffca","slug":"the-city-being-cast-arbitrarily-cc-roads-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में मनमाने तरीके से डाली जा रहीं सीसी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में मनमाने तरीके से डाली जा रहीं सीसी सड़कें
ललितपुर/ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर में सीसी रोड, पेवर ब्रिक्स और नालियों के मनमाने तरीके से हो रहे निर्माण पर लगाम कसी जाएगी। जिलाधिकारी ने सीसी सड़कों की जांच अपर जिलाधिकारी को सौंप दी है।
नगर पालिका द्वारा मनमर्जी से जनता के पैसे को ठिकाने लगाया जा रहा है। स्थिति यह है कि सड़कों के निर्माण की न तो कोई अवधि है और न ही मानक, जिससे एक सड़क दो- तीन साल में फिर से नई बनाई जा रही है। जबकि, सीसी सड़क बनने से पूर्व वहां पर निर्मित सड़क की स्थिति देखी जानी चाहिए, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। ऐसी शहर में एक नहीं, बल्कि कई सड़कें फिर से बना दी गई हैं। सड़क की गुणवत्ता खराब होने पर ठेकेदार से वसूली न करके, उसी सड़क का दोबारा टेंडर निकाल दिया जाता है।
कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव अजय सिंह तोमर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शहर की सभी सीसी सड़कों की जांच कराने की मांग की है। इस पर जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी को जांच सौंपी है। इसमें सबसे पहले तालाबपुरा में नन्हें राजा की गली में बनाई गई सीसी सड़क की जांच की जाएगी।