{"_id":"6a7f7435415fce9d5508c3c0","slug":"the-call-of-every-heart-a-drug-free-worldthe-nations-future-will-be-transformed-through-resolve-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-161345-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हर दिल की यही पुकार, नशा मुक्त हो संसार- संकल्पों से बदलेगा देश का भविष्य!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हर दिल की यही पुकार, नशा मुक्त हो संसार- संकल्पों से बदलेगा देश का भविष्य!
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दस करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ब्रह्मकुमारीज के माध्यम से जिला कारागार ललितपुर, पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा, राजकीय पॉलिटेक्निक ललितपुर, राजकीय हाई स्कूल व उच्च प्राथमिक विद्यालय दैलवारा, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी, स्वामी रविंद्रानंद बड़ोनिया महाविद्यालय, सीवी गुप्ता इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, सेंट लॉरेंस स्कूल तथा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय महरौनी शिव शक्ति लाइट हाउस महरौनी, वरदानी भवन ललितपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों में राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से मन को सकारात्मक, शांत एवं शक्तिशाली बनाने का संदेश दिया गया। सभी को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए बताया गया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा, संस्कार और भविष्य को भी प्रभावित करता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, रचनात्मक कार्यों और श्रेष्ठ लक्ष्यों की ओर लगाने के लिए प्रेरित किया गया।