फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of an old man who had gone to milk a buffalo was found hanging from a noose.

Lalitpur News: भैंस दुहने गए वृद्ध का शव फंदे से लटका मिला

Fri, 06 Feb 2026 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The body of an old man who had gone to milk a buffalo was found hanging from a noose.
परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर से दूसरे मकान में भैंस दुहने गए शहर के मोहल्ला नदीपुरा निवासी 60 वर्षीय कैलाश नारायण साहू का शव छत के कुंदे से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।

मृतक के भतीजे राजीव कुमार ने बताया कि उसके चाचा कैलाश नारायण का मोहल्ला लक्ष्मीपुरा में भी एक मकान है। इसमें उनकी भैंसें बंधती हैं और भूसा रखा जाता है। प्रतिदिन उनके चाचा अपनी भैंस दुहने और उनको भूसा-चारा रखने के लिए सुबह करीब 5-6 बजे चले जाते थे। बृहस्पतिवार की सुबह भी वह घर से भैंस दुहने के लिए निकल गए थे। कुछ समय बाद जब भैंसाें का गोबर फेंकने के लिए लगाई गई महिला यहां पहुंची और कमरे में गई तो उसके मुंह से चीख निकल गई। अंदर छत के कुंदे पर रस्सी के फंदे से कैलाश नारायण का शव लटक रहा था।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर आसपास के मोहल्ले के लोग पहुंचे। सूचना पर परिजन भी मौके पर आए। आनन फानन कैलाश नारायण को फंदे से नीचे उतारा गया और मेडिकल कॉलेज लेकर परिजन पहुंचे। यहां चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चार बहन-तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे और उनका एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भतीजे ने बताया कि उनके चाचा भैंसाें को भूसा भी डाल चुके थे जो चरही में मिला था लेकिन दूध नहीं निकाले थे। बताया कि चाचा ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या की है। सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed