फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a youth missing for four days was found hanging from a tree

चार दिन से लापता युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला

Wed, 08 Dec 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth missing for four days was found hanging from a tree
ललितपुर/मड़ावरा। थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम धवा में चार दिन से लापता एक युवक का शव गांव के बाहर जंगलों में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों के अनुसार पत्नी से विवाद के बाद वह घर से लापता हो गया था।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा के ग्राम धवा निवासी छोटू धानुक (22) पुत्र आलम का छह माह पहले सात मई को थाना बार के ग्राम सैमरा भावनगर निवासी युवती से विवाह हुआ था। शुरूआत में तो सब ठीक ठाक चला, लेकिन कुछ ही दिनों बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। दो दिसंबर की रात में भी दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। पत्नी के मायके वाले भी तीन दिसंबर को ससुराल आए थे और दमाद को समझाया बुझाया, लेकिन बात नहीं बनी तो पत्नी को उसके मायके वाले अपने साथ लिवा ले गए, इसके बाद छोटू घर से बिना बताए कहीं निकल गया।
विज्ञापन

जब वह देर शाम तक भी नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। जिस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर बड़ा तालाब के नाले के पास से निकल रहे कुछ लोगों ने नीम के पेड़ पर लोअर के फंदे से लटका युवक का शव देखा तो ग्रामीणों ने इसकी जानकारी छोटू के परिजनों को दी। उसके पिता ने वहां पहुंचकर शव की पहचान की। जानकारी मिलने पर थाना मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता आलम धानुक ने बताया कि तीन दिसंबर से बेटा लापता था।
पत्नी से आपसी कलह की वजह से क्षुब्ध होकर वह घर से चला गया था। उसका शव मंगलवार को गांव से कुछ दूर खेतों में नीम के पेड़ पर लटका मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
अमर बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष, मड़ावरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed