{"_id":"67feb1c1dc1813f7390e6ccf","slug":"the-body-of-a-woman-was-found-hanging-under-suspicious-circumstances-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-133431-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
- ससुरालीजन ने कहा- अज्ञात कारण के चलते की आत्महत्या
- मायके पक्ष ने संतान न होने पर मारपीट कर हत्या करने के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। म्यांरी पर दुपट्टे का फंदा बनाकर महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुरालीजन ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया। वहीं, मायके पक्ष ने संतान न होने पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना गिरार अंतर्गत ग्राम सेमरखैरा निवासी राजबाई (26) का शव सोमवार की शाम को घर में म्यांरी पर दुपट्टे के फंदे पर लटकता हुआ मिला। ससुरालीजन ने घटना को लेकर बताया कि सोमवार को राजबाई घर पर थी। जबकि अन्य परिजन अपने काम कर रहे थे। इसी बीच राजबाई ने कमरे में दुपट्टे से फंदे पर लटक गई। जिससे उसकी मौत हो गई। राजबाई को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सूचना मिलने मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के भाई उमेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन की शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी। संतान न होने के कारण ससुरालीजन मारपीट करते थे। ससुरालीजन की मारपीट के चलते उसकी बहन दो-दो माह तक मायके में आकर रहती थी। राजबाई जब ससुराल नहीं जाती तो ससुरालीजन आते थे और मारपीट न करने का आश्वासन देकर राजबाई को ले जाते थे। उमेश का आरोप है कि सोमवार को पति व अन्य ससुरालीजन ने उसकी बहन को कमरे में बंद करके मारपीट की, जब उसकी बहन ने आरोपियों के चंगुल से बचकर भागने का प्रयास किया तो वह कमरे में ले गए। यहां उसकी बहन राजबाई को फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी।
-- -- --