{"_id":"65a833e98e0992553e05e484","slug":"the-administration-is-preparing-a-platform-to-connect-the-people-who-have-lost-touch-with-their-motherland-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-9075-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मातृभूमि से नाता तोड़ चुके लोगों को जोड़ने के लिए प्लेटफार्म तैयार कर रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मातृभूमि से नाता तोड़ चुके लोगों को जोड़ने के लिए प्लेटफार्म तैयार कर रहा प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मातृभूमि से वर्षाें पहले नाता तोड़ चुके लोगों का डाटा तैयार किया जा रहा है, उन्हें यहां की विरासत से जोड़ने के अलावा विकास से अवगत कराया जाएगा। अगर वह वापस आना चाहते हैं और यहां व्यापार करना चाहते हैं तो उन्हें उसके अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। पलायन कर चुके लोगों को एक बार फिर अपनी माटी से जोड़ा जाएगा, इसमें विदेश में रहने वाले लोगों को भी शामिल किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने एक ऐसा डैशबोर्ड तैयार करने का निर्णय लिया है, जिसमें जनपद से नाता तोड़ चुके लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्हें यहां की विकास की तस्वीर दिखाते हुए प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जो लोग रोजी-रोटी की तलाश में बाहर गए हैं, उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही जो अन्य जनपदों में व्यापार व उद्योग चला रहे हैं, उन्हें यहां अपना व्यापार एवं उद्योग विस्तार के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --
देश से लेकर विदेशों में जनपद की हस्तियां
यहां से पढ़-लिखकर निकले कई डॉक्टर, इंजीनियर और उद्यमी देश-विदेश में काम कर रहे हैं। इस प्रयास से इनमें से कुछ की घर वापसी होती है तो वह जनपद के लिए लाभकारी होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -जनपद से दूर जा चुके लोगों के लिए एक प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है, जिससे वे लोग अपनी मातृभूमि से एक बार फिर जुड़ सकें। साथ ही उन्हें जनपद में विकास की गतिविधियों के अलावा यहां की संस्कृति से जोड़ने का प्रयास है।
अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी।