{"_id":"66b3edb0c2c61cdf930af634","slug":"the-accused-who-committed-fraud-by-posing-as-a-chit-fund-company-arrested-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-118946-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चिटफंड कंपनी बना धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चिटफंड कंपनी बना धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
ललितपुर। एलयूसीसी नाम की चिटफंड कंपनी बना कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1.51 लाख रुपये, दो मोबाइल फोन और कंपनी के कागजात भी बरामद हुए। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
जनपद में चिटफंड कंपनी एलयूसीसी का संचालन करने वालों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। एसआईटी टीम पूरे प्रकरण की गहनता से जांच-पड़ताल कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी राहुल तिवारी पुत्र तिलकराम तिवारी निवासी मोहल्ला रामनगर लेखपाल कालोनी हाल निवासी बी-55 तिरुपति अभिनव होम्स अयोध्या बाईपास थाना छोला भोपाल मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया। उसके पास से 151220 रुपये, दो मोबाइल फोन और कंपनी के कागजात बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसको उसके भाई रवि तिवारी ने समीर अग्रवाल से मिलवाया था। भाई के साथ वह भी समीर से कई दफा सेमीनार में मिला। वह अपने भाई का सहयोगी रहा और उनके साथ मिलकर एडवांटेज नामक कंपनी, हॉलीडे पैकेज नेटवर्किंग, पैराबैकिंग ऑप्शन नाम की कंपनियों से जुड़ा रहा। उसे अच्छा कमीशन मिलने लगा था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा, निरीक्षक नरेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह, अरविंद सिंह, शावेज खान, साइबर क्राइम थाना और स्वॉट टीम शामिल रही। इस मामले में पुलिस नीरज जैन, जगत सिंह, आलोक जैन को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
समीर और रवि ने मिलकर बनाई थी चिटफंड कंपनी
पुलिस हिरासत में राहुल तिवारी ने बताया कि वर्ष 2016 में समीर अग्रवाल और उसके भाई रवि तिवारी ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर एलयूसीसी नाम की फर्जी चिटफंड कंपनी बनाई थी। इसके कई राज्यों और जिलों में कार्यालय खोले गए। कूटरचित दस्तावेज तैयार करके लालच भरी स्कीमें बताकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना शुरू कर दिया।
कंपनी पर एक और मुकदमा दर्ज चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के खिलाफ कोतवाली महरौनी में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। पूरन अहिरवार पुत्र नंदराम निवासी ग्राम पचौड़ा की तहरीर पर विवेक चतुर्वेदी, जगत सिंह उर्फ तंसू, राजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार जैन, नीरज जैन उर्फ बंटी, आलोक जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आर्थिक अपराध में वांछित राहुल तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है। - अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक।