{"_id":"6941a7ccdc9cdbfd3b0e0304","slug":"the-accused-arrested-for-cattle-theft-were-sent-to-jail-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-148056-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पशु चोरी में गिरफ्तार आरोपियों को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पशु चोरी में गिरफ्तार आरोपियों को भेजा गया जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तालबेहट क्षेत्र में पकड़े गए भैंस चोरी के मामले में छह आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने सोमवार को भैंस चोरी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पांच भैंसें मुक्त कराई थीं। इनकी कीमत लगभग चार लाख रुपये है। पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह लोग भैंसों को चुराकर तस्करी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में झांसी के थाना उल्दन के ग्राम पचवारा निवासी प्रताप कुमार, ओरछा गेट कपूर टेकरी के पास कसाई मंडी निवासी अब्बास कुरैशी, बाहर ओरछा गेट कसाई मंडी निवासी शोएब कुरैशी, इरफान कुरैशी, जाहिद कुरैशी, सैंयर गेट कलारी के पास निवासी मुकुल वाल्मीकि शामिल हैं। इन सभी को कोतवाली पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया था।