{"_id":"612d31ab8ebc3e79da56841a","slug":"tezram-suicide-majestrial-investigation-lalitpur-news-jhs2031252138","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत के मामले में डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत के मामले में डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
विज्ञापन
police.jpeg
- फोटो : police.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने पाली थाने में युवक की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए डिप्टी कलक्टर एवं भूमि अध्यापति अधिकारी डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय को जांच अधिकारी नामित किया गया है।। इधर, एसपी निखिल पाठक के आदेश पर एएसपी गिरजेश कुमार ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।
थाना पाली में बीते तीन दिन पहले समाधान दिवस के दौरान थाने के शौचालय में युवक द्वारा शर्ट के फंदे से फांसी लगाकर जान देने के मामले में अब जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिजनों की मांग पर एसपी ने मजिस्ट्रियल जांच के लिए डीएम से संस्तुति की थी। इस पर डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी करते हुए डिप्टी कलक्टर व भूमि अध्यापति अधिकारी डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय को जांच अधिकारी नामित कर दिया है। अब जल्द ही वह पूरे मामले की तह तक जाकर मौत के कारणों की गहनता से जांच करेंगे। जिससे युवक द्वारा थाने में फांसी किन परिस्थितियों में लगाई गई और उसकी मौत कैसे हुई, इस बात का पता चल सकेगा। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने पहले ही पुलिस प्रशासन की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार को इस मामले में जांच के आदेश दिए थे, जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने भी अपने स्तर से जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
------
थाना पाली में युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश हो गए हैं और इसके लिए भूमि अध्यापति अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
अनिल कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी, ललितपुर।