{"_id":"7aced8fed5283a64b081371cce104401","slug":"tet-examination-on-february-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षा दो फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षा दो फरवरी को
झांसी/ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर (ब्यूरो)। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डा. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में दो फरवरी को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर होने वाली टीईटी परीक्षा को सुचितापूर्ण, नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट्स/पर्यवेक्षक तथा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने बताया कि परीक्षा दो पालियो में सुबह दस बजे से साढ़े 12 बजे तक और दोपहर ढाई बजे से सायं पांच बजे तक होगी। रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय ललितपुर, नेहरू महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज में दोनों पालियो में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि श्री वर्णी जैन इंटर कालेज और पीएन इंटर कालेज में एक पाली में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
प्रथम पाली मेें 3,602 और 2,385 परीक्षार्थी भाग लेंगे। डीएम ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र पर समय से पूर्व पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराना सुनिश्चित करें तथा अपने समक्ष उत्तर पुस्तिकाओं (ओएमआर सीट) आदि प्रपत्रों को निर्देशों के अनुसार सील बंद कराएं।
पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इस अवसर पर एडीएम मिथलेश कुमार त्रिवेदी, एसडीएम महरौनी यशु रुस्तगी, एसडीएम ललितपुर रमेश चंद्र, एसडीएम तालबेहट रत्नाकर मिश्र, एसडीएम मड़ावरा सुरेश कुमार पाल, एसडीएम पाली प्रियंका सिंह, तहसीलदार अवधेश कुमार निगम उपस्थित रहे।