फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ten days to complete the construction of toilets

दस दिन में पूरा करें शौचालय का निर्माण

Fri, 22 Jan 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ten days to complete the construction of toilets
पाली (ललितपुर)। अपर जिलाधिकारी ने तहसील पाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोहिया ग्राम कैथोरा में जनचौपाल लगाई और अधीनस्थों को ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया। साथ ही अधूरे पड़े शौचालय 10 दिन में पूरे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एडीएम एमके त्रिवेदी ने सबसे पहले तहसील की सफाई देखी। उन्होंने कंप्यूटर सेक्शन में तहसील दिवस में आए शिकायती पत्रों के निस्तारण की जानकारी प्राप्त की। मुकदमों की पत्रावली और अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अधीनस्थों को फरियादियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निदेश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम वर्ष 2015-16 के लिए चयनित ग्राम कैथोरा में चौपाल लगाई। चौपाल में वृद्धावस्था पेंशन, समाजवादी पेंशन, खराब हैंडपंप, पेयजल समस्या, जमीन के पट्टा आदि के मामले छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बनाए गए नए राशन कार्ड को लेकर भी लोगों ने समस्याएं बताईं। बहुत से पात्रों के राशन कार्ड नहीं बनाए गए हैं, जिससे एसडीएम ने सख्त हिदायत देते हुए सभी पात्रों को राशन कार्ड बनवाए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधूरे पड़े 25 शौचालयों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिव को फटकार लगाई और दस दिन में शौचालय पूरे करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर एसडीएम प्रियंका सिंह, ग्राम प्रधान लक्ष्मीदेवी, तहसीलदार अरुण श्रीवास्तव, लेखपाल दिनेश निरंजन, खंड विकास अधिकारी ज्योति रानी कौशिक, राजू सेन, हरदयाल सिंह, मोहन चंदेल, शिवराज, बृजभान, अनिल, ओमकार आदि उपस्थित रहे।

मनरेगा जॉब कार्डधारकों को रोजगार दिया जाए
डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम बिरधा में एसडीएम ने चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मनरेगा जॉब कार्डधारकों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

एसडीएम रमेश चंद्र ने चौपाल के दौरान समग्र ग्राम में कराए गए विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। खासकर संपर्क मार्ग, इंदिरा आवास, केसी ड्रेन, लोहिया आवास, हैंडपंप स्थापना, विद्युतीकरण, सीसी रोड निर्माण, स्वच्छ शौचालय, स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, मनरेगा आदि कार्यों की चर्चा की। मनरेगा के अंतर्गत जॉब कार्ड बनाने और श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्रों के छूटे हुए नाम आवेदन भराकर जमा करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रदीप कुशवाहा, पूर्व प्रधान कन्हैया लाल कुशवाहा, सुरेश टोंटे, प्रकाश बुनकर, मुन्ना लाल, अरविंद जैन, कमलेश साहू, सुरेंद्र, अरविंद साहू, भगतराम, लेखपाल मनोज नामदेव, ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार जैन, बीडीओ ज्योतिरानी कौशिक, कमलेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed