{"_id":"5fa068c58ebc3e9b987d7f60","slug":"temporary-connection-to-farmers-lalitpur-news-jhs180199338","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई के लिए विद्युत विभाग ने किसानों को दी सुविधा, दे रहे अस्थाई कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई के लिए विद्युत विभाग ने किसानों को दी सुविधा, दे रहे अस्थाई कनेक्शन
विज्ञापन
electric mwtwr
- फोटो : electric mwtwr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ट्यूबवेल का स्थाई बिजली कनेक्शन तत्काल नहीं मिल पाने से किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। ऐसे में बिजली विभाग ने सिंचाई की सुविधा के लिए किसानों को अस्थाई कनेक्शन चार माह के लिए दिया जा रहा है।
रबी की फसलों के लिए सिंचाई का सीजन चल रहा है। किसानों की सुविधा के लिए विद्युत विभाग ने चार माह के लिए अस्थाई कनेक्शन किसानों को दिया जा रहा है। विभाग ने सिंगल फेज कनेक्शन के लिए 12 हजार रुपये, जबकि थ्री फेज कनेक्शन के लिए 15 हजार रुपये की फीस निधारित की है। विभाग ने यह सुविधा उन क्षेत्रों के किसानों को देने का निर्णय लिया है, जहां का क्षेत्र असिंचित है। अस्थाई कनेक्शन के लिए आवेदकों को अपने क्षेत्र के उपखंड कार्यालय पर आवेदन फार्म, आधार कार्ड, खसरा / खतौनी, फोटो, बैंक चालान और शपथ पत्र लेकर जाना होगा।
अधिशासी अभियंता विद्युत राकेश सिहं ने बताया कि रबी सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए अस्थाई विद्युत कनेक्शन दिए जाने की व्यवस्था की गई है। किसान निर्धारित दस्तावेजों को अपने क्षेत्र के उपखंड कार्यालय पर जमा करके जरूरत के मुताबिक सिंगल या थ्री फेज के लिए निर्धारित शुल्क जमा कर कनेक्शन ले सकते हैं। जिले के सभी उपखंड कार्यालयों पर अस्थाई कनेक्शन के लिए रसीद काटी जा रही है। यह कनेक्शन चार माह के लिए मान्य होगा।