फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Temples of Chandpur-Jahajpur, built in the 9th and 12th centuries, are losing their existence

अस्तित्व खोते जा रहे नौवीं और बारहवीं सदी में बने चांदपुर-जहाजपुर के प्राचीन मंदिर

Tue, 30 Nov 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Temples of Chandpur-Jahajpur, built in the 9th and 12th centuries, are losing their existence
वराह भगवान की मूर्ति पड़ी खंडहर - फोटो : LALITPUR
डोंगराखुर्द। जिले में सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व की धरोहरों की कमी नहीं है लेकिन इन प्राचीन विरासतों की उचित देखभाल न होने की वजह से इन पर्यटन स्थलों का अस्तित्व पर संकट में है। दर्जनों स्थल ऐसे हैं जो आकर्षक नक्काशी युक्त धार्मिक और पुरातात्विक महत्व को दर्शाते हैं। देखभाल एवं विकास की जगह इन मंदिरों में पुरातत्व विभाग मात्र एक साइन बोर्ड लगाकर भूल गया। अगर इन स्थलों के विकास के लिए उचित प्रयास किए जाते तो जनपद में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलता । जनपद में चांदपुर-जहाजपुर में अपार पुरातत्व संपदाएं बिखरी पड़ी हैं।
विज्ञापन

विंध्याचल पर्वत श्रंखलाओं के बीच चंदेल कालीन पुरातत्व एवं प्राचीन संपदाओं के लिए विख्यात है। यहां मंदिरों में देवी-देवताओं की मूर्तियां आज भी अपने आप में लोक गाथाओं को संजोए हुए हैं। जनपद में चांदपुर-जहाजपुर में अपार पुरातत्व संपदाएं बिखरी पड़ी हैं। बेतवा नदी के किनारे चांदपुर-जहाजपुर स्थित कुछ एक मंदिरों में ही मूर्तियां विराजमान हैं और वह भी खंडित हो चुकी हैं। जहाजपुर में तला का बाड़ा के दो तरफ के प्राचीन खंडित मंदिर अतीत की कहानी खुद ही बयां कर रहे है। लाल पत्थरों से बने इन प्राचीन मंदिरों के प्रत्येक द्वार पर देवी-देवताओं की आकर्षण कलाकृतियां बनी हुई हैं। अधिकांश स्थानों पर नंदी और वराह भगवान की मूर्तियां भी मौजूद हैं ।
विज्ञापन

तालाब के पीछे की ओर दो मंदिर हैं जहां एक मंदिर के चारों ओर मुख्य द्वार के साथ दीवारों पर भगवान श्रीगणेश और वराह भगवान के अलावा अन्य देवी-देवताओं के साथ ही हाथी, घोड़ा और शेर की कलाकृतियां भी बनी हुई हैं, जिनकी भव्यता देखते ही बनती है। यहां पर कम पानी वाले तालाब के बीचों बीच एक स्तंभ है, इस पर भी कलाकृतियां उकेरी गई हैं। वहीं रेल लाइन के दूसरी ओर पश्चिम दिशा में ही पत्थरों की बाउंड्री युक्त आधा दर्जन खंडित मंदिरों का देवस्थान भी स्थित हैं, जो अपनी बर्बादी की कहानी बयां करता है। स्थानीय लोगों के अनुसार उनके और उनके पूर्वजों द्वारा इन मंदिरों को इसी स्थिति में देखा गया है। इन मंदिरों के चारों ओर बिना शिवलिंग के दर्जनों आधार शिलायुक्त अवशेष भी नजर आते हैं। वहीं यहां विशाल मानव पैर नुमा अधूरी सैकड़ों प्रतिमाएं भी बिखरी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शनीय स्थलों पर पर्यटकों के लिए सुविधाओं की है कमी
जनपद के धौर्रा रेलवे स्टेशन से करीब चार किलोमीटर दूर चांदपुर-जहाजपुर स्थित है। यहां रेलवे गेट के पूर्व की ओर चांदपुर और पश्चिम की ओर जहाजपुर स्थित है। हालांकि दोनों स्थानों पर मात्र रेल पटरियों के बीच का ही फासला है, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए न तो सड़क मार्ग ही सुगम है और न ही पानी और बिजली की कोई व्यवस्था की गई है। इस स्थान पर यहां मंदिर के बाहरी दीवार पर अत्यंत महत्वपूर्ण सहस्त्र लिंगेश्वर और विष्णु भगवान की मूर्तियां उकेरी गई हैं जो लगभग दसवीं से तेरहवीं सदी के बीच की हैं।

आकर्षण का केंद्र रहा है बुंदेलखंड
पुरातत्व विदों और इतिहास कारों के लिए बुंदेलखंड सदैव आकर्षण का केंद्र रहा है। इस क्षेत्र में पुरातत्व संपदा और अनेक धार्मिक स्थल मौजूद हैं। जिनमें हिंदू और जैन मंदिर पाए जाते हैं। यहां पर बिलमोरी बेल मंदिर, जैन मंदिर, झम्मार मंदिर, सहस्त्र लिंगेश्वर, हजारिया महादेव, जंगल में स्थित लघु मंदिर, वराह मंदिर, भंङारिया नाम से प्रसिद्ध विष्णु भगवान एवं पंचमढी मंदिर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed