{"_id":"8b29bd042d6fdb0a6ac502315924bebd","slug":"tehsil-divas-hear-complaints-commissioner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में शिकायतें सुनते कमिश्नर। ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में शिकायतें सुनते कमिश्नर।
ललितपुर/ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। मंगलवार को तहसील दिवस में 109 शिकायती पत्र आएं, जबकि निस्तारण मात्र एक शिकायत का हुआ। यहां मंडलायुक्त के. राम मोहन राव ने जनता की शिकायतों को सुना। उन्होंने गैर हाजिर दो अधिकारियाें से स्पष्टीकरण तलब किया।
तहसील दिवस में कुल 109 शिकायती पत्र आए, जिसमें पुलिस के सर्वाधिक 34, राजस्व के 21, विकास के 21, समाज कल्याण के 2 तथा अन्य विभागों के 31 शिकायती पत्र आए। मौके पर मात्र एक शिकायती पत्र का निस्तारण हुआ। तहसील दिवस की अध्यक्षता मंडलायुक्त ने की, उन्होंने सबसे पहले अधिकारियाें की हाजिरी ली। जिस पर लधु सिंचाई के अधिशासी अभियंता एवं भूमि संरक्षण अधिकारी गैर हाजिर मिले, जिस पर उन्हाेंने दोनों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। कुछ समय बाद अधिशासी अभियंता आ गए और अपनी सफाई भी दी। इसके बाद जल निगम, जल संस्थान, लधु सिचंाई विभाग के अधिशासी अभियंता एवं खंड विकास अधिकारी जखौरा से डेली डायरी दिखाने को कहा परन्तु मौके पर उन्हें कोई भी अधिकारी डेली डायरी न दिखा सका, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सभी अधिकारियों से डेली डायरी बनाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर उन्होंने पिछले तहसील दिवसों के निस्तारण का हाल जानने के लिए कई स्थानों पर फोन मिला कर जानकारी ली, जिस पर संतुष्टि पूर्ण उत्तर न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस के शिकायती पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। तहसील दिवस में शिकायतें करने वालाें की लंबी लाईन देख कर उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि जनता को तहसील दिवस में दिए जाने वाले शिकायती पत्राें से राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
तहसील दिवस में जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव, तससीलदार रामशरण तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमकार यादव, नायब तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा सहित समस्त विभागों के जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
ललितपुर। तहसील दिवस में 71 प्रार्थना पत्र आए, जबकि निस्तारण मात्र दस शिकायतों का हुआ। तहसील सदर में पुलिस के 14, राजस्व के 12, विकास के 6 व समाज कल्याण के 4 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें से जल निगम व राजस्व के कुल 10 शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय ने अवशेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अफसरों के लिए मार्क कर दिए। तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी सदर पूनम निगम, तहसीलदार बीडी गुप्ता, नायब तहसीलदार अवधेश निगम आदि उपस्थित रहे।
दर्जन भर अफसर रहे गायब
ललितपुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस से दर्जन भर अधिकारी गायब रहे। इसमें से क्षेत्राधिकारी, सीडीपीओ शहर व जखौरा, स्वास्थ्य अधिकारी व लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी गायब रहे। सीडीओ द्वारा उपस्थिति पंजिका चेक करने पर अधिकारियों में खलबली मच गई।
तालबेहट (ललितपुर)। तहसील दिवस में जिलाधिकारी को लोक वाणी केन्द्र एवं जनसुविधा केन्द्र पर कार्यरत कर्मचारियों की शिकायत मिली, जिस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी से जांच कर अनियमिताएं मिलने पर केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने एवं प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए।
शिकायत कर्ताओं ने कहा कि लोक वाणी केन्द्र पर कार्य करने वाले कर्मचारी ग्रामीण जनता से लिए गए आवेदन पत्रों को उसी दिन नेट पर फीड न करके बीस - बीस दिन बाद फीड करते है। आवेदकों से निर्धारित बीस रुपये से अधिक पैसा वसूलते हैं। बाद दोपहर में उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव ने नायब तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा के साथ तहसील परिसर में स्थित लोक वाणी केन्द्र की जांच की। उन्होंने वहां कार्यरत कर्मचारियों से नेट पर फीड आवेदन पत्र दिखाने का कहा परन्तु वह कुछ भी नहीं दिखा सका। जिस पर उपजिलाधिकारी ने नियमानुसार कार्य करने के निर्देश दिए।
पेयजल समस्या के निदान की मांग
तालबेहट (ललितपुर)। नगर के युवाओं ने पेयजल निदान के लिए तहसील दिवस में मंडलायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। मंडलायुक्त ने जन निगम के अधिशासी अभियंता से पेयजल समस्या दूर करने के निर्देश दिए।
ज्ञापन में युवाओं ने अवगत कराया कि विगत तीन वर्षो से नगर के कुछ मुहल्लों के लोग पेयजल के लिए परेशान है। जल निगम द्वारा लाखों रुपये की कीमत से डाली गई पाईप लाईन बेकार साबित हो रही है। मंडलायुक्त ने जलनिगम के अधिशासी अधिकारी को मौके पर ही बुलाकर फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के अंदर नगर की पेजयल समस्या दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
ज्ञापन देने वालाें में सुनील त्रिपाठी, विवेक अन्ना, बंटी लिटौरिया, आशीष लखेरा, भानू गोस्वामी, अमित बुंदेला, संदीप नामदेव, मुकेश चौरसिया, प्रमोद बबेले, अखिलेश पुरोहित, प्रेमिल जैन, आयुष जैन, गौरव व्यास, रूपेश श्रीवास, अभिषेक रजक समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।