{"_id":"64a1cc818cbaa7e7940664a8","slug":"teenagers-body-found-in-the-bushes-lalitpur-news-c-11-1-127004-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: झाड़ियों में मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: झाड़ियों में मिला किशोर का शव
Mon, 03 Jul 2023 12:44 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट। रविवार दोपहर तीन बजे के 15 वर्षीय किशोर का शव माताटीला-तालबेहट मार्ग पर स्थित एक निजी विद्यालय के समीप मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से किशोर की शिनाख्त ग्राम खांदी के मजरा पठौरिया निवासी सोनू पुत्र बृजलाल कुशवाहा के रूप में हुई।
बृजलाल कुशवाहा के तीन पुत्र हैं। बड़ा पुत्र तालबेहट में एक मिस्त्री के पास हेल्पर के रूप में काम करता है। रविवार सुबह वह अपने घर से टिफिन लेकर काम पर जाने की बात कह कर निकला। दोपहर तीन बजे उसका शव माताटीला-तालबेहट मार्ग पर झाड़ियों में मिला। शव मिलने की सूचना से तत्काल प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर गए और वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली। इसके बाद शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मौके पर देखने से नजर आता है कि किसी वाहन ने किशोर को जोरदार टक्कर मारी हो। मौके पर बालक की एक चप्पल और वाहन के कांच के टुकड़े पड़े थे। लेकिन किशोर का टिफिन नहीं मिला है। घटना से परिवार में शोक छा गया।
मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर मार्ग दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिर भी पुलिस घटना के समस्त बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है। - विनोद कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली तालबेहट