{"_id":"66beea1ffa8d152ec40ef5d6","slug":"teenager-dies-due-to-diarrhea-in-lalitpur-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फंसी रही एंबुलेंस, डायरिया की मरीज ने अस्पताल ले जाते हुए बीच रास्ते तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फंसी रही एंबुलेंस, डायरिया की मरीज ने अस्पताल ले जाते हुए बीच रास्ते तोड़ा दम
Fri, 16 Aug 2024 11:26 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:26 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के गांव खिमलासा के मचरा नमेठी निवासी लक्ष्मण अपने परिवार के साथ बहन के गांव भड़यावारा में आकर रहता है। बीते देर रात उसकी 12 वर्षीय बेटी प्रियंका को उल्टी दस्त होने लगे। एंबुलेंस प्रियंका को लेकर अस्पताल जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को किया जागरूक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ललितपुर के जाखलौन की ग्राम पंचायत भारोंन के मजरा भड़याबारा में डायरिया की चपेट में आकर 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को साफ सफाई के लिए जागरूक करने के साथ ही दवा वितरित की। डॉक्टर ने बासा खाना न खाने की सलाह दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के गांव खिमलासा के मचरा नमेठी निवासी लक्ष्मण अपने परिवार के साथ बहन के गांव भड़यावारा में आकर रहने लगा। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बीते देर रात उसकी 12 वर्षीय बेटी प्रियंका को उल्टी दस्त होने लगे। परिजन सुबह का इंतजार करते रहे। गुरुवार को सुबह सूचना पर एंबुलेंस गांव पहुंची और प्रियंका को लेकर मेडिकल कॉलेज ललितपुर के लिए चल दी। रास्ते में अमौखेड़ा गांव के निकट पुल पर नाले का पानी आ जाने से रास्ता बंद हो गया। नतीजतन चालक एंबुलेंस को रोककर पानी कम होने का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन
इसी बीच उसकी हालत और बिगड़ने लगी तो चालक धौर्रा पीएचसी पर उसे लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया। इधर, जानकारी पर डॉक्टर की टीम ने गांव पहुंचकर अन्य लोगों को दवा वितरित कर साफ सफाई के लिए जागरूक किया। डॉक्टर ने कहा कि हैंडपंप के आसपास साफ सफाई का ध्यान रखें यदि पानी को उवालकर ही पीए।
विज्ञापन