{"_id":"68bc8e39ec15a2fb490f40f5","slug":"teen-drowned-in-shahzad-river-during-immersion-body-found-after-three-hours-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-142231-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विसर्जन के दौरान शहजाद नदी में डूबा किशोर, तीन घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विसर्जन के दौरान शहजाद नदी में डूबा किशोर, तीन घंटे बाद मिला शव
विज्ञापन
ललितपुर। गणेश विसर्जन करने के दौरान कोतवाली सदर क्षेत्र में बलखंडी मंदिर के समीप शहजाद नदी में 17 वर्षीय मनीष पंथ निवासी आरएमवी कॉलेज फिसलकर गिर गया और पानी में डूब गया। करीब तीन घंटे तक पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से चलाए रेस्क्यू के बाद शव बरामद किया।
कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला आरएमवी के पास कांशीराम आवास कॉलोनी में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। शनिवार को लोग धूमधाम से गणेश विसर्जन के लिए बलखंडी के पास से निकली शहजाद नदी पर गए। कॉलोनी का मनीष (17) पुत्र अशोक पंथ भी इसमें शामिल था। दोपहर में सभी लोग बलखंडी के पास शहजाद नदी पर बने घाट पर गणेश विसर्जन करने लगे। इसी दौरान मनीष फिसलकर गिर गया। आनन फानन कुछ युवक पानी में कूदे और खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड के जवान भी पहुंचे। गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मनीष को मृतावस्था में बाहर निकाला गया।
मनीष की मौत से परिजन व मोहल्ले के लोग रोने-बिलखने लगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि नदी के घाट पर काई के चलते मनीष फिसलकर पानी में गिर गया और डूबकर उसकी मौत हो गई। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर को बाहर निकाला।-- -- -- -- -
विज्ञापन
घटना ने कई सवाल किए खड़े
पुलिस ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के तमाम इंतजाम के दावे किए थे। नाव और गोताखोर तैनात किए गए थे, लेकिन बलखंडी मंदिर के पास शहजाद नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान किशोर की पानी में डूबने से सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
-- -- -- -
पूर्व में भी हो चुकी है घटना
वर्ष 2022 में भी गणपति विसर्जन के दौरान इसी प्रकार का एक हादसा हुआ था। पटैराकला स्थित तालाब में काफी संख्या में लोग गणेश विसर्जन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान नेहरू नगर निवासी 16 वर्षीय पीयूष तालाब में डूबने लगा था, जिसे बचाने के प्रयास में उसका साथी 17 वर्षीय छोटू उर्फ इसरार भी डूब गया था और दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला आरएमवी के पास कांशीराम आवास कॉलोनी में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। शनिवार को लोग धूमधाम से गणेश विसर्जन के लिए बलखंडी के पास से निकली शहजाद नदी पर गए। कॉलोनी का मनीष (17) पुत्र अशोक पंथ भी इसमें शामिल था। दोपहर में सभी लोग बलखंडी के पास शहजाद नदी पर बने घाट पर गणेश विसर्जन करने लगे। इसी दौरान मनीष फिसलकर गिर गया। आनन फानन कुछ युवक पानी में कूदे और खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड के जवान भी पहुंचे। गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मनीष को मृतावस्था में बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
मनीष की मौत से परिजन व मोहल्ले के लोग रोने-बिलखने लगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि नदी के घाट पर काई के चलते मनीष फिसलकर पानी में गिर गया और डूबकर उसकी मौत हो गई। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर को बाहर निकाला।