फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teej tableaus decorated in houses and temples

Lalitpur News: घरों-मंदिरों में सजीं तीज की झांकियां

Wed, 27 Aug 2025 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Teej tableaus decorated in houses and temples
ललितपुर। हरितालिका तीज का पर्व मंगलवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। मंदिरों व घरों में झांकियां सजाई गईं। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन

मंदिरों व घरों में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा के लिए आकर्षक झांकियां सजाई गईं। शहर के जगदीश मंदिर, रामराजा मंदिर, बड़ापुरा स्थित शंकरजी मंदिर, सरदारपुरा स्थित गुप्तेश्वर मंदिर, मदनमोहनजी मंदिर, महावीरपुरा स्थित देवी मंदिर, रावरपुरा स्थित मुरलीमनोहर मंदिर आदि में हरितालिका तीज की झांकियां सजाई गईं और पुजारियों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर हवन कराया। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना गया है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और माता पार्वती व भगवान शिव की पूजा करती हैं, ताकि उन्हें अखंड सुहाग का आशीर्वाद मिल सके। हरतालिका तीज का व्रत तब तक अधूरा माना जाता है, जब तक इसकी व्रत कथा पूरी न सुन ली जाए। इसके लिए अधिकांश घरों में भी हरितालिका तीज की झांकियां सजाई गईं। झांकियों को नई साड़ियों व केला के पत्तों से सजाते हुए आकर्षक लाइटिंग भी की गई। इसके साथ ही माता शिव पार्वती की फोटो को भी विराजित किया गया। साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियों के साथ ही बालू के शिवलिंग की स्थापना की गई। इन मूर्तियों के साथ ही पूजा की थाली में रोली, चंदन, धतूरा, बेलपत्र, फूल, फल और शृंगार की वस्तुएं रखकर पूजन किया गया। साथ ही मैदा व बेसन के कई तरह के पकवान व हलुआ भी बनाया गया। यह पूजन सामग्री भगवान को श्रद्धा के साथ अर्पित की गई। वहीं, रातभर महिलाओं ने हरितालिका तीज का पूजन के साथ ही भजन-कीर्तन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed