फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Team formed to investigate death due to strangulation

Lalitpur News: गलघोंटू से हुई मौत की जांच के लिए टीम गठित

Thu, 08 Aug 2024 03:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Team formed to investigate death due to strangulation
ललितपुर। 15 दिनों में गलघोंटू से तीन बच्चों की मौत ने स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण अभियान की पोल खोल दी है। लापरवाही उजागर करने और बच्चों के मौत की जांच करने के लिए सीएमओ ने दो सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

जनवरी से नियमित गलघोंटू बीमारी के मरीज मिल रहे हैं। जब दो सप्ताह में तीन बच्चों की मौत गलघोंटू से हो गई है, तब विभाग ने जांच टीम का गठन किया। माना जा रहा है कि जांच से टीकाकरण अभियान की हकीकत सबसे सामने आएगी। विभाग का दावा है कि हर महीने ढाई से तीन हजार बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। सवाल उठता है कि टीकाकरण से सहरिया व आदिवासी लोग कैसे वंचित रहे जाते हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता एक स्थान पर बैठकर टीकाकरण करते हैं। इसके लिए वह लोगों के बीच जाकर जागरूकता अभियान नहीं चलाते हैं। वहीं, अन्य सभी लोगों के पास टीकाकरण का रिकाॅर्ड होता है।
विज्ञापन


जिन गांवों में आदिवासी, वहां नहीं लगता कैंप
जनपद की सहरिया, आदिवासी लोग अशिक्षित हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ऐसे गांवों को चिह्नित कर वहां जागरूकता और टीकाकरण शिविर लगाए। इससे बच्चों की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है। टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed