फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teachers will be examine corona

स्कूल में प्रवेश से पहले शिक्षकों की होगी कोरोना जांच

Fri, 06 Aug 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
teachers will be examine corona
school.jpeg - फोटो : school.jpeg
ललितपुर। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद कक्षा नौ से बारहवीं के स्कूल खुलने जा रहे हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को पढ़ाने से पहले शिक्षकों की कोविड जांच कराई जाएगी। इसके लिए शिक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यालयों में साफ-सफाई व सुरक्षा मानक दुरुस्त कराने का काम भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच स्कूल, कॉलेज खुलने का फैसला कर लिया गया है। पूरे प्रदेश में स्कूल खुलने से पहले सरकार कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में पढ़ाई शुरू कराने के निर्देश दे चुकी है लेकिन उससे पहले इन स्कूलों के शिक्षक, शिक्षिकाओं और शिक्षोत्तर स्टाफ को टीकाकरण से संतृप्त किया जाएगा। इस संबंध में सरकार की ओर से भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से भेजे गए निर्देशों में जानकारी दी गई है कि कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम तो किए जाएं लेकिन सीमित संख्या में ही बच्चों को सीमित अवधि के लिए बुलाया जाए। स्कूलों में सप्ताह के शनिवार और रविवार को छोड़कर पांच दिन भौतिक रूप से पढ़ाई कराने के निर्देश 16 अगस्त से दिए गए हैं। दो पालियों में पढ़ाई होगी। सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 12.30 बजे से 4.30 बजे तक स्कूल संचालित किए जाएंगे। स्कूलों में हैंडवॉश, थर्मल स्कैनिंग, पल्स ऑक्सीमीटर और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराई जाएगी। सर्दी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले बच्चों को प्राथमिक उपचार देकर तत्काल घर वापस भेजा जाएगा। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि स्कूल खोलने से पहले सभी स्कूलों में शिक्षक, शिक्षिकाओं को टीके लगवा दिए जाएं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रामप्रवेश ने बताया कि जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उनका अनुपालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed