फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teachers put the menu aside

शिक्षकों ने मेन्यू को रखा ताक पर

Thu, 06 Aug 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 06 Aug 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उप जिलाधिकारी सदर रमेश चंद्र ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसौराकलां का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रांकन 140 के मुकाबले 74 बच्चे उपस्थित मिले। यहां मध्याह्न भोजन में बच्चों को रोटी- सब्जी दी गई। स्कूल में महफूल अली विद्यालय में संबद्घ हैं, जबकि इनका पद स्कूल में सृजित नहीं है। प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती देहरे बाबा में छात्रांकन 129 के सापेक्ष 78 बच्चे उपस्थित पाए गए। यहां एक अध्यापक ही तैनात है। जिस पर एसडीएम सदर ने आश्चर्य व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में एक बड़ा गड्ढा है, जिसमें लगभग सौ डंपर मिट्टी डलवाने की आवश्यकता है। उन्होंने बीएसए को पत्र लिखने को कहा। प्राथमिक विद्यालय मसौराकलां में छात्रांकन 137 के सापेक्ष 104 बच्चे उपस्थित मिले। यहां रोटी- सब्जी बनाई गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्री शोभा व द्वितीय केंद्र पर कार्यकत्री सरोज कार्यरत हैं। तीसरा आंगनबाड़ी केंद्र पंचायत घर में संचालित है। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को विस्तृत निरीक्षण करने के लिए पत्र लिखने को कहा। उचित दर विक्रेता का कार्य संतोषजनक पाया गया। भूमि विवाद की कोई शिकायत नहीं पाई गई। अनीता का इंदिरा आवास स्वीकृत था, लेकिन स्वयं की धनराशि इस्तेमाल करने से इंकार करने पर आवास निरस्त कर दिया गया। लक्ष्मी रैकवार के आवास की भूमि विवादित है। इस पर न्यायालय का स्थगन आदेश है, इस कारण आवास के निर्माण का कार्य अवरूद्घ है। किरन को दो जून से शादी अनुदान नहीं मिला है। गांव के करीब चालीस व्यक्तियों को मनरेगा अंतर्गत मजदूरी नहीं मिली है। एपीओ स्तर से कार्रवाई की जानी है। वर्तमान में मनरेगा के कार्य चल रहे हैं। मनगोले, फुंदिया व खेत सिंह को वृद्घावस्था पेंशन वर्ष 2014 से नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed