फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teachers evaluated copies by wearing black bands

Lalitpur News: काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया कॉपियों का मूल्यांकन

Wed, 20 Mar 2024 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Teachers evaluated copies by wearing black bands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्र पर जमा करने वाराणसी से मुजफ्फरनगर आए सहायक अध्यापक धर्मेंद्र कुमार की सुरक्षाकर्मी द्वारा हत्या किए जाने से शिक्षकों में रोष है। मंगलवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कर विरोध जताया।

मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की काॅपियों का मूल्यांकन करने पहुंचे शिक्षक बांह पर काली पट्टी बांधे रहे। शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की घटना हैरान करने वाली है। कानून के रक्षक ने ही शिक्षक की जान ले ली, इससे पूरा अध्यापक वर्ग हतप्रभ है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता देने की मांग की। वहीं, इस घटना के विरोध में दिनभर काली पट्टी बांधकर करीब चार सौ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मूल्यांकन कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed