फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teacher worrier stand during corona time

कोरोना काल में योद्धा के रूप में खड़े रहे अध्यापक

Sat, 05 Sep 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teacher worrier stand during corona time
कोरोना वायरस को लेकर जनता को जागरूक करते बच्चे - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना काल में उपजी विपरीत परिस्थितियों का मुकाबला करते हुए शिक्षकों ने स्कूल बंद होने की दशा में मोहल्ला स्कूल का संचालन कर शिक्षा का प्रसार किया। वहीं, विभिन्न माध्यमों से लोगों को महामारी के प्रति भी जागरूक किया। इनमें एक शॉर्ट फिल्म स्टे एंड विन का निर्माण किया। इसके अलावा सुनो कहानी गुनो कहानी का लाइव प्रसारण भी किया। इस तरह शिक्षक पूरी मुस्तैदी से अपने कार्यों में डटे रहे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया। इस दौरान पुलिस, चिकित्सक और शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई। शिक्षकों ने अपने दायित्वों का भली प्रकार से निर्वहन करते हुए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन कक्षा के संचालन में आड़े आ रहीं कठिनाइयों को दूर करने के लिए मोहल्ला स्कूल के जरिए बच्चों को शिक्षा दी। ग्राम प्रधान का सहयोग लेकर मोहल्ला स्कूल का संचालन किया। - ह्दयेश गोस्वामी इंचार्ज प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक जखौरा ने शिक्षक साथियों के साथ मिलकर घर में रहते हुए एक शॉर्ट फिल्म स्टे एंड विन का निर्माण किया। इसके बाद बच्चों की रुचि कल्पना शीलता और साहित्य के प्रति लगाव को देखते हुए सुनो कहानी गुनो कहानी का लाइव प्रसारण पूरे प्रदेश में किया, साथ ही अन्य राज्यों के बच्चों को भी लाभांवित किया। इसके अलावा मिशन फॉर क्वालिटी एजुकेशन द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए प्रतिदिन हर विषय के नोट्स तैयार करके भेजे जाते हैं, जिससे बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।
- अनंत तिवारी प्रधानाध्यापक
लॉकडाउन के दौरान विभिन्न स्वयंसेवी टीचर्स के साथ ऑनलाइन वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न ब्लॉक के कर्मठ शिक्षकों ने लॉकडाउन के समय का सदुपयोग किया। इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल दैलवारा में संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन क्लासेज जारी रखी। बच्चों के लिए तरह-तरह के शैक्षिक वीडियो के माध्यम से उन्हें उन्हें जागरूक किया। - प्रतीक्षा लोहिया प्रधानाध्यापिका इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल
शिक्षकों के साथ मिलकर ग्राम रजवारा में 7 मार्च को लॉकडाउन से पहले बच्चों के साथ कोरोना के प्रति जागरूकता रैली निकाली थी। इस दौरान ग्राम वासियों को कोरोना से बचने के उपाय सुझाए । अप्रैल से बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दी जा रही है। - नीलम जैन प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय रजवारा

लॉकडाउन में गरीबों को खाना खिलाने में मदद की, साथ ही प्रदेश के बॉर्डर पर आए प्रवासियों को भोजन पानी की सुविधा मुुहैया कराई। बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कर शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, जिससे उनका शैक्षिक सुधार हो सके। यदि बच्चों के अभिभावक कोई अपनी परेशानी बताते हैं, तो उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। - इंदर सिंह पटेल, ई प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय रीछपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed