फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teacher Shivam Dubey dies in collision between two bikes.

Lalitpur News: दो बाइकों की टक्कर में शिक्षक शिवम दुबे की मौत

Wed, 07 Oct 2026 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Teacher Shivam Dubey dies in collision between two bikes.
मृतक शिवम की फाइल फोटो
तालबेहट। नगर में पंजाब नेशनल बैंक के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक चालक की जान चली गई। मृतक की पहचान ग्राम मऊ निवासी शिवम दुबे के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली अंतर्गत ग्राम मऊ निवासी शिवम दुबे (27) पुत्र पुरुषोत्तम दुबे नगर के एक निजी विद्यालय में शिक्षण का कार्य करते थे। मंगलवार को वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। पंजाब नेशनल बैंक के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवम दुबे गिर गए और उनका सिर फट गया। आसपास के लोग उन्हें तुरंत सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मृतक शिवम दुबे अपने दो भाइयों में छोटे थे और उनके एक पुत्र व एक पुत्री भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed