{"_id":"5f99ce7c8ebc3e9b8a15a955","slug":"teacher-less-in-goverment-school-lalitpur-news-jhs1798004194","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के बिना कैसे दे पाएंगे कान्वेंट स्कूल को टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के बिना कैसे दे पाएंगे कान्वेंट स्कूल को टक्कर
विज्ञापन
basic school
- फोटो : basic school
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। परिषदीय स्कूल शिक्षकों के बगैर कान्वेंट स्कूलों को कैसे टक्कर दे पाएंगे? यह सवाल अब भी बना हुआ है। नगर क्षेत्रों के स्कूलों में लंबे समय से शिक्षकों की नवीन नियुक्ति नहीं हुई है और इसके विपरीत हर साल शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे कई स्कूल अनुदेशक और शिक्षा मित्र के भरोसे होकर रह गए हैं।
जिले में 1500 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें नगर क्षेत्र के कुल 36 स्कूल हैं। अधिकतर स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है, इससे शैक्षिक वातावरण नहीं बन पा रहा है। नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में वर्ष 2011 से कोई नई नियुक्ति नहीं हुई है। वर्ष 2016 में सपा सरकार ने शासनादेश के क्रम में विज्ञप्ति निकालकर ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठतम सहायक अध्यापकों को नगर क्षेत्र में नियुक्त करने के लिए आवेदन मांगे थे, तब से लेकर अब तक 4 साल से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन नगर के स्कूलों में शिक्षकों को नियुक्त करने की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है। नगर क्षेत्र में अध्यापकों की दिन प्रतिदिन संख्या कम हो रही है, इससे कुछ विद्यालय बंद होने की कगार पर हैं तो कुछ शिक्षक विहीन हो गए हैं। इस स्थिति को देखकर कई अभिभावकों ने नगर क्षेत्र में संचालित निजी स्कूलों में अपने बच्चों को प्रवेश दिला दिए हैं। इससे अभिभावकों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है। इसका असर परिषदीय विद्यालयों के नामांकन पर दिखाई देने लगा है। कई स्कूलों में छात्रों का नामांकन पिछले वर्षों के मुकाबले कम हो गया है। प्राथमिक विद्यालय बड़ापुरा बालक में 42 व प्राथमिक विद्यालय रामराजा मंदिर में 46, प्राथमिक विद्यालय रावरपुरा में 50, प्राथमिक विद्यालय शिवालय में 55 छात्र नामांकखित हैं। वहीं, प्राथमिक विद्यालय गोविंद नगर, प्राथमिक विद्यालय रावतयाना, चंडीमाता व नेहरू नगर मस् ही नामांकन सौ के पार है वरना अधिकतर स्कूलों में नामांकन सौ के नीचे बना हुआ है।
आईजीआरएस से भी नहीं हुआ समाधान
वर्ष 2018 में आईजीआरएस के माध्यम से नियुक्ति की जानकारी मांगी गई थी, लेकिन इससे भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। यह आईजीआरएस आज भी अनुत्तरित है, जिसे पोर्टल पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
इनमें नहीं कोई शिक्षक
प्राथमिक स्कूल आजादपुरा, तालाबपुरा, कंपोजिट, चमरयाना, नारायणपुरा, शिवालय, चौबयाना नंबर एक, गोविंद नगर, कंपोजिट स्कूल शिक्षकविहीन हैं। वहीं, प्राथमिक स्कूल नेहरू नगर, लेड़ियापुरा, सरायपुरा, रामराजा मंदिर, बड़ापुरा कन्या, शताब्दी रामनगर, बड़ापुरा बालक, रावरपुरा, अजीतापुरा, आदर्श विद्यालय, स्टेशन बालक, उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायपुरा, शिवालय, चौबयाना में एक ही शिक्षक नियुक्त हैं।
नगर के स्कूलों में शिक्षकों की कमी शासन के संज्ञान में है। इस संबंध में सूचनाएं शासन स्तर से समय-समय पर मांगी जाती हैं।
रामप्रवेश, बीएसए