फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teacher fraud school

विभागीय जुगलबंदी से दूरदराज के स्कूलों में नहीं पहुंचते शिक्षक

Thu, 05 Nov 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
teacher fraud school
school - फोटो : school
ललितपुर। सुदूरवर्ती क्षेत्रों के स्कूलों में कार्यरत कुछ शिक्षक विभागीय कर्मियों की जुगलबंदी से घर बैठकर मोटी तनख्वाह उठा रहे हैं। वे हाजिरी तो भरवा लेते हैं लेकिन महीनों स्कूल से गायब बने रहते हैं और किसी को भनक भी नहीं लगती है। इस तरह का खेल लंबे समय से विभिन्न ब्लॉकों में चल रहा है। ऐसे ही एक मामले की कॉल रिकॉर्डिंग (ऑडियो) वायरल हो रहा है। इसमें एक स्कूल की शिक्षिका के शिक्षक पति पावना (प्रपत्र) में हाजिरी नहीं भरे जाने पर हेडमास्टर से झगड़ रहे हैं। फिलहाल मामला बीएसए के संज्ञान में आ चुका है।
विज्ञापन

विकासखंड मड़ावरा के एक स्कूल में लंबे समय से चली आ रही जुगलबंदी उस वक्त छिन्न भिन्न हो गई, जब कंपोजिट (संविलियन) स्कूल के हेड मास्टर ने पावना में संबद्ध एक अन्य स्कूल की एक शिक्षिका की पूरे माह की हाजिरी नहीं भरी और उसे लेखा कार्यालय में जमा करा दिया। पावना प्रपत्र लेखा विभाग पहुंचा तो कार्रवाई शुरू की गई। इस सूचना को पाकर शिक्षिका के पति बौखला गए और उन्होंने कंपोजिट स्कूल के हेडमास्टर को फोन लगा दिया। शिक्षिका के पति ने हेडमास्टर को फोन पर ही कई बार हड़काया। इतना ही नहीं, उसने विभागीय कर्मियों की निष्ठा सवाल खड़े किए। इस कॉल रिकार्डिंग ने विभाग में चल रहे खेल का भंडाफोड़ कर दिया।
विज्ञापन

-----
विकासखंड मड़ावरा की स्थिति ज्यादा खराब
जिले के अंतिम छोर का ब्लॉक मड़ावरा होने के कारण कर्मचारी मनमानी करने में सफल हो जाते हैं। जनपद मुख्यालय से अस्सी नब्बे किलोमीटर दूरी पर कई स्कूल हैं, जिस वजह से ऐसे स्कूलों का नियमित निरीक्षण नहीं हो पाता है। कुछ शिक्षक इसका अनुचित फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लंबे समय से गायब शिक्षकों पर मेहरबान विभाग
विभाग द्वारा लंबे समय से गायब शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है लेकिन अभी तक अंजाम तक नहीं पहुंच सकी है। जिस कारण शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बीते कई माह पहले ही चिह्नित शिक्षकों को अंतिम नोटिस जारी किया जा चुका है।
-----
अध्यापिका का वेतन बंद चल रहा है। जो व्यक्ति फोन पर शिक्षक को धमका रहा है, उसके बारे में पता कर कार्रवाई की जाएगी।
रामप्रवेश, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed