{"_id":"61a133bbb9e6fb4c374e8490","slug":"teacher-eligibility-test-28-november-lalitpur-news-jhs2096448164","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षा कल, 14 केंद्रों पर 13,018 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षा कल, 14 केंद्रों पर 13,018 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
teacher1.jpeg
- फोटो : teacher1.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। टीईटी की परीक्षा कल 28 नवंबर को चौदह केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिसमें इस बार कुल 13 हजार 18 अभ्यर्थी 14 परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी में परीक्षा होगी। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और चार सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं।
टीईटी परीक्षा 28 नवंबर दिन रविवार को आयोजित की जाएगी, जो दो पालियों में सुबह दस से दोपहर साढ़े बारह बजे तक और दोपहर में 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए जिले में कुल चौदह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें तीन राजकीय स्कूल, पांच एडेड और छह वित्तविहीन स्कूल होंगे। इन केंद्रों में जीजीआईसी तालबेहट, जीजीआईसी व जीआईसी ललितपुर, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज रावरपुरा, पीएन इंटर कॉलेज ललितपुर, वर्णी जैन इंटर कॉलेज, नेहरू महाविद्यालय, मर्दन सिंह इंटर कॉलेज तालबेहट, एसडीएस, दीवान रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज अजीतापुरा, दीपचंद चौधरी महाविद्यालय, सुधासागर इंटर कॉलेज ललितपुर, भगवान आदिनाथ कॉलेज और आदिनाथ कॉलेज महर्रा परीक्षा केंद्र में परीक्षा होगी।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल विहीन कराने के लिए चौदह स्टेटिक मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट और चार सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं जिलाधिकारी ने भी अधिकारियों को बैठक बुलाकर सुरक्षा और निर्धारित समय में सुचितापूर्ण परीक्षा आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा के प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को आधा घंटे पहले पहुंचना होगा, ताकि परीक्षा से संबंधित प्रक्रिया पूर्ण की जा सके। वहीं प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
---
टीईटी परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित होगी। जिले में 13, 018 परीक्षार्थी 14 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
रामशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक।