{"_id":"5fa1b9928ebc3e9be1056a66","slug":"teacher-died-in-road-accident-taldehate-news-jhs180280197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत
विज्ञापन
कैप्सन - मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर अज्ञात वाहन की टक्कर ने एक महिला का सुहाग उजड़ गया। घटना झांसी मार्ग पर ग्राम रानीकोडर के पास की है। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक शिक्षक की मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेजकर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी।
झांसी के बबीना निवासी संजीव खरे (34) पुत्र राकेश कुमार ललितपुर के विकासखंड विरधा के अंतर्गत ग्राम हरपुरा के प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे। मंगलवार को वह अपनी बाइक (यूपी - 93 एडब्लू - 1854) से अपने घर बबीना जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे जब वह कोतवाली तालबेहट के अंतर्गत ग्राम रानीकोडर के समीप ही पहुंचे थे कि एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया।
जानकारी के बाद तेरई फाटक चौकी प्रभारी अजय कुमार मौके पर गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश तेज कर दी। घटना से मृतक परिवार में शोक छा गया। मृतक की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। मृतक के कोई संतान नहीं है। मृतक अपने पिता की दो संतानों में बड़ा पुत्र था।