फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teacher beats, student run from school

शिक्षक के मारने पर स्कूल से भागे बच्चे, पता लगने पर मिली राहत

Fri, 30 Aug 2019 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher beats, student run from school
शिक्षक के मारने पर स्कूल से भागे बच्चे, पता लगने पर मिली राहत
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मुहल्ला शिवनगर स्थित विहान आवासीय स्कूल से आठवीं कक्षा के दो छात्र बृहस्पतिवार की देर रात शिक्षक के मारने पर भाग गए। सुबह इसकी जानकारी लगते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। शाम को जानकारी मिली की दोनों ट्रेन से टीकमगढ़ चले गए थे। वहां से दोनों छिल्ला गांव पहुंच गए। इसी गांव का अरुण रहने वाला है। वह अपने साथ अंकित को भी ले गया था।
बच्चों के गायब होने से दिनभर पुलिस और स्कूल प्रशासन के साथ अभिभावक भी परेशान रहे। शाम को किसी ने फोन पर बताया कि अरुण अपने गांव छिल्ला पहुंच गया है। इसके बाद उसके पिता तिलक सिंह ने बात की। उन्होंने बताया कि दोनों गांव पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि शिक्षक ने दोनों को किसी बात पर मार दिया था। इससे नाराज होकर दोनों भाग गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली। थाना कोतवाली अंतर्गत नेहरू महाविद्यालय के पीछे स्थित मुहल्ला शिवनगर में विहान आवासीय विद्यालय संचालित हो रहा है जिसमें लगभग एक सैकड़ा छात्र विभिन्न कक्षाओं में पढ़ रहे हैं। मुहल्ला लैड़ियापुरा निवासी अंकित राजपूत (13 वर्ष) पुत्र लाल सिंह एवं दूसरा छात्र अरुण राजपूत पुत्र तिलक सिंह राजपूत आठवीं कक्षा के छात्र हैं। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब उक्त दोनों छात्रों के साथियों ने विद्यालय प्रशासन को यह जानकारी दी कि अंकित और अरुण विद्यालय में नजर नहीं आ रहे हैं। यह सूचना लगते ही विद्यालय के स्टॉफ ने पहले तो स्कूल में ही बच्चों की तलाश की, लेकिन जब पता नहीं चला तो छात्रों के घरों पर पहुंचकर तलाश की, जिससे परिजनों की चिंताएं बढ़ गईं। परिजनों ने विद्यालय पहुंचकर अन्य छात्रों व स्कूल स्टॉफ से भी जानकारी जुटाई, लेकिन कुछ भी पता नहीं लग सका। परिजनों के अनुसार स्कूल प्रशासन शुक्रवार की सुबह पांच बजे उक्त छात्रों के गायब की बात कर रहा है, जबकि अन्य स्कूली बच्चे शाम से नहीं दोनों छात्रों के नजर नहीं आने की बात कह रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने स्कूल पहुंचकर छात्रों के गायब होने को लेकर छानबीन की और विद्यालय स्टॉफ से पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग दिखाने के लिए कहा गया। इस दौरान विद्यालय प्रशासन सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग भी नहीं दिखा सका और बाद में सीसीटीवी कैमरे लखनऊ से संचालित होने के चलते पासवर्ड नहीं होने का हवाला दे दिया। इस मामले में विद्यालय में तैनात पूर्णकालिक विज्ञान शिक्षक राजकरन ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम छह बजे उन्होंने बच्चों को घुमाने के बाद काउंटिंग की थी, जिसमें सभी छात्र उपस्थित थे। शुक्रवार की सुबह पांच बजे उक्त छात्रों के साथी छात्रों ने अरुण व अंकित के नजर नहीं आने की बात बताई थी। इसके बाद से उन्होंने स्टॉफ के साथ दोनों छात्रों के घर पहुंचकर खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। उधर, परिजन विद्यालय प्रशासन के प्रति आक्रोशित होते नजर आए।
विज्ञापन

वॉर्डन ने दी यह तहरीर
विहान बालक आवासीय विद्यालय (निर्माण श्रमिक) की वार्डन सीता देवी ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि विद्यालय में सौ बच्चे पंजीकृत हैं। 30 अगस्त को सुबह पांच बजे बच्चों का जागरण कराया गया। जागरण के बाद योगा कराने में दो बच्चे अंकित राजपूत एवं अरुण राजपूत उपस्थित नहीं मिले। तब उन्हें पूरे विद्यालय परिसर में ढूूंढा गया। इसके बाद उनके घर पर फोन किया गया व उनके घर भी गए, लेकिन वह बच्चे अभी तक अपने अपने घर नहीं पहुुंचे। वार्डन ने कोतवाली प्रभारी से प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन के अनुसार बच्चे योग में शामिल होने आए थे, जहां से वे भाग गए हैं। वार्डन की तहरीर प्राप्त हो गई है। यदि परिजन भी तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। दोनों बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
राजा सिंह, सीओ सिटी, पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed