फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teacher are trouble for audit

लेखा की गड़बड़ियों से परेशान हैं शिक्षक

Sat, 23 May 2015 12:47 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
teacher are trouble for audit
बीएसए कार्यालय परिसर में प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले चल रहे धरने में शिक्षकों ने लेखा कार्यालय पर मनमानी का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि लेखा कार्यालय की मनमानी से शिक्षकों को निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के एनएससी के भुगतान में गड़बड़ी हैं। एनएससी में भिन्नता से शिक्षकों में लेखा कार्यालय के प्रति असंतोष पनप रहा है। कुछ शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारियों पर भी आरोप जड़े। सह समन्वयक शीलचंद जैन ने कविता के माध्यम से लेखा कार्यालय की गड़बड़ियों को रखा। जिला मंत्री कैलाश नारायण तिवारी ने कहा कि जायज मांगों को पूर्ण कराकर ही दम लेंगे। धरने पर अशोक श्रीवास, रामकृपाल सिंह, रामकिशोर दीक्षित, रामकुमार पाठक, अरूण गोस्वामी, विनय रजक, देवेंद्र जैन, राजेश जैन, ओमप्रकाश पुष्पकार, सरमनलाल, कमल कुशवाहा, आनंद रजक, सुरेंद्र पटैरिया, श्रीमन अहिरवार, प्रीतम अहिरवार, बृजभूषण श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन विजय मिश्रा ने किया।
विज्ञापन


  संकुल केंद्र गुढ़ा में खंड शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में सेवानिवृत्त शिक्षकों का समारोहपूर्वक सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक सबसे बड़ा समाज सुधारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी आरके पुरोहित ने कहा कि शिक्षकों के कंधों पर ही नई पीढ़ी का भविष्य टिका है। वह नौनिहालों को जैसी शिक्षा देंगे, वैसे ही तैयार होंगे। उन्होंने शिक्षकों से पूरी जिम्मेवारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। बृजनंदन वैद्य ने कहा कि शिक्षक बच्चों को तो शिक्षा देता ही है, साथ ही समाज हित में भी कार्य करता है। इसलिए शिक्षक को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। इस अवसर पर बद्रीप्रसाद मिश्रा, ईश्वरदास मिश्रा, रामेश्वर गिरि, इंद्रा दिवेदी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक एवं शिक्षा मित्र उपस्थित रहे। संचालन हरदेव प्रसाद कुशवाहा ने किया। ग्राम जीरोन में भी सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा के साथ शिक्षक नेता नीरज कुमार चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed