फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   tb patients home benefits

जिले के 38 कुष्ठ रोगियों के खुद के होंगे पक्के आवास

Fri, 22 Jan 2021 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
tb patients home benefits
Aawas Yojana.JPG - फोटो : Aawas Yojana.JPG
ललितपुर। जिले के कुष्ठ रोगियों को अब कच्चे मकानों में नहीं रहना पड़ेगा। शासन ने उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास मुहैया कराने का निर्णय लिया है। योजना में विभिन्न ग्रामों के 38 कुष्ठ रोगियों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन

शासन द्वारा निर्धन और रोगियों के जीवन का स्तर सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत आवास संबंधी विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना चलाई जा रही हैं। वहीं, शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना में लोगों के पक्के मकान बनाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना में कुष्ठ रोगियों को प्राथमिकता दी गई है। इसमें विभिन्न ग्रामों के 38 लाभार्थियों का चयन किया गया है। 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने इन लाभार्थियों के बैंक खाते में प्रथम किस्त 40 हजार रुपये डिजिटल माध्यम से ट्रांसफर की गई। आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में धनराशि हस्तांतरित की है। इसमें प्रथम किस्त 40 हजार, द्वितीय किस्त 70 हजार और तीसरी किस्त 10 हजार रुपये दी जाती है। इसके अलावा 90 दिन की मजदूरी भी मनरेगा के तहत दी जाती है। चयनित लाभार्थियों में विकासखंड बार से पांच, बिरधा से चार, जखौरा से तीन, मड़ावरा से ग्यारह, महरौनी से बारह और तालबेहट से तीन लाभार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

इन गांवों के लोग हुए लाभान्वित
ग्राम कैलगुवां, गंगचारी, बुरौगांव, सेमराभागनगर, करमई, जामुन धानाकलां, बिरारी, कल्यानपुरा, सिगेंपुर, रघुनाथ पुरा, रसोई, बख्तर, लडारी, इकौना, पटना मड़ावरा, झरावटा, गिरार, मड़ावरा, गोराकलां, उल्दनाकलां, लरगन, नैनवारा, नैकोरा, लुहर्रा, बूढ़ी, पडवां, जरया, गुंद्रापुर, सौजना, सिंदवाहा, बिजरौठा, मऊ, विजय पुरा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में चयनित लोगों को प्रथम किस्त जारी की गई है। - अनिल कुमार पांडेय, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed