{"_id":"5dd831bc8ebc3e54881367b0","slug":"taxi-chalak-protect-in-lalitpur-lalitpur-news-jhs153178085","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनवे का दायरा बढ़ने से भड़के टैक्सी चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनवे का दायरा बढ़ने से भड़के टैक्सी चालक
विज्ञापन
एसपी ऑफिस के बाहर रखी टैक्सी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। यातायात विभाग ने सड़क पर वाहनों के दबाव को कम करने के मकसद से वनवे का दायरा बढ़ा दिया है। स्टेशन से आने वाली टैक्सियों को महिला थाना, बीएसए कार्यालय से होकर घंटाघर का मार्ग से निकालने से चालकों में गुस्सा है। आज उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बगल में टैक्सियां रोककर प्रदर्शन किया। इसके उपरांत पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर वनवे की व्यवस्था को वापिस करने की मांग की है।
शहर में आए दिन बिगड़ रही यातायात व्यवस्था से जगह-जगह वाहनों का जाम लग जाता है। जिससे लोगों को घंटों तक जाम के झाम में फंस कर अपना समय खराब करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखकर यातायात पुलिस ने शहर में वनवे का दायरा बढ़ा दिया है। इससे टैक्सी चालकों को यात्री कम मिलने की चिंता सताने लगी है, साथ ही टैक्सी स्टैंडों पर अतिक्रमण होने से भी गुस्सा है। शुक्रवार को टैक्सी चालकों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
शहर में टैक्सी स्टैंड नहीं है। वनवे लगा दिया है। इससे टैक्सी संचालित होने में परेशानी हो रही है। टैक्सी को ऋण से लिया है। वनवे होने से परेशानी के चलते लोन की किस्तें भरना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
- हरीशंकर
शहर में टैक्सियों के लिए ही वनवे व्यवस्था लागू की गई है, लेकिन शहर में सड़क किनारे ही वाहनों का लॉक लगाकर चले जाते हैं। वहीं, ओवरलोड वाहन भी प्रवेश कर रहे हैं, इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
- रतनलाल
वनवे व्यवस्था से शहर की सवारियां अपने स्थान पर उतरना चाहती हैं, लेकिन वनवे व्यवस्था से स्टैंड पर ही वाहनों को खड़ा करने का प्रावधान किया गया है। ऐसे में सवारियां झगड़ा करने लगती हैं, जिससे समस्या खड़ी हो रही है।
- गजेंद्र साहू
वनवे व्यवस्था होने से सवारियों को उतारने में परेशानी हो रही है। स्टैंड पर सब्जी वालों का कब्जा बना हुआ है। इससे टैक्सी खड़ी करने के लिए जगह नहीं हैं, जबकि नगर पालिका द्वारा पैसे की उगाही की जा रही है।
- अशोक शर्मा