फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tata's chief returned from exposure visit in Telangana

Lalitpur News: तेलंगाना में एक्सपोजर विजिट से लौटकर आ गए टेटा के प्रधान

Wed, 16 Apr 2025 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tata's chief returned from exposure visit in Telangana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तेलंगाना राज्य में पंचायती राज विभाग ने ग्राम प्रधान टेटा के प्रधान मुवीन अली को एक्सपोजर विजिट के लिए भेजा था। वह वहां के तर्ज पर अपने गांव का विकास करेंगे, साथ ही वहां के अनुभव भी अन्य प्रधानों से साझा करेंगे।

पंचायती राज विभाग ने प्रदेश से 25 ग्राम प्रधानों को एक्सपोजर विजिट के लिए तेलंगाना भेजा था। जिसमें जनपद के विकास खंड तालबेहट के ग्राम टेटा प्रधान का नाम चयनित हुआ था। इस विजिट के बाद प्रधान की जनपद में वापसी हुई है। ग्राम प्रधान मुवीन ने वहां पर ग्राम पंचायतें कैसे कम संसाधनों में बेहतरीन कार्य करती हैं। साथ ही आदर्श ग्राम पंचायत का निर्माण कैसे किया जाता है। इस सब की बारीकी से जानकारी ली, अब वह अपनी ग्राम पंचायत में विकास कार्य करेंगे। इसके अलावा अन्य ग्राम प्रधानों को भी प्रशिक्षण देंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार के एक्सपोजर विजिट किए जा रहे हैं। इससे एक-दूसरे प्रदेश के अनुसार विकास कार्य व कार्य का अनुभव साझा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed