फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   targuva road become shabby

गड्ढों में तब्दील हो गया तालबेहट तरगुवा मार्ग

Sun, 12 Sep 2021 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
targuva road become shabby
फोटो क्रमांक - 3,4,5 कैप्सन - तालबेहट तरगुवा मार्ग में फैला कीचड़ और जल भराव - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते तालबेहट से तरगुवा मार्ग की हालत नहीं सुधर पा रही है। इससे 66 केवी के आसपास निवास करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तालबेहट से तरगुवा जाने के लिए दो मार्ग है। एक मार्ग रानीपुरा होकर जाता है जबकि दूसरा मार्ग 66केवी विद्युत सब स्टेशन के समीप से है। 66केवी विद्युत सब स्टेशन होकर जाने वाले मार्ग की हालत काफी खराब है। पूरा मार्ग पिछले दो वर्ष से क्षतिग्रस्त हालत में है। मार्ग में जगह-जगह गहरे गड्ढ़े हो गए हैं। जिसके कारण मार्ग में हर समय पानी भरा रहता है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश में उनकी परेशानी और भी बढ़ जाती है। इस मार्ग पर लंका दशहरा मैदान, विद्युत सब स्टेशन और माल गोदाम के अलावा आश्रम पद्धति विद्यालय स्थित होने के अलावा कई गांवों के लोग गुजरते हैं। जिसके कारण हर समय इस मार्ग से लोगों का आना-जाना बना रहता है। मार्ग की मरम्मत न होने से लोगों में काफी आक्रोश है। उधर, ग्राम सभा खांदी ने इस मार्ग में कुछ जगह सड़क के एक ओर नाली का निर्माण कराया था, लेकिन लोगों ने अपने स्वार्थ की खातिर नाली को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे घरों को पानी भी सड़क पर बहता है।
विज्ञापन

इस मार्ग की दयनीय हालत को दूर करने के लिए कई बार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया लेकिन किसी ने आज तक ध्यान नहीं दिया। सुनील कुमार
मार्ग में गहरे गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चलाना और भी मुसीबत भरा है। गड्ढ़ों में हर समय जलभराव रहता है। इंद्र पाल सिंह
इस क्षेत्र में अधिकांश गरीब तबके के लोग निवास करते हैं। मार्ग की हालत दयनीय होने के कारण रिश्तेदार तक आने में कतराते हैं। अखिलेश कुुमार

फोटो क्रमांक - 3,4,5 कैप्सन - तालबेहट तरगुवा मार्ग में जगह जगह फैला कीचड़ और जल भराव

फोटो क्रमांक - 3,4,5 कैप्सन - तालबेहट तरगुवा मार्ग में जगह जगह फैला कीचड़ और जल भराव- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed