{"_id":"600b34ec8ebc3e33ae5495c7","slug":"talbehat-two-house-thief-taldehate-news-jhs186761755","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से चोरी के बाद सांकल लगा कर भाग गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से चोरी के बाद सांकल लगा कर भाग गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा बिजरौठा में चोरी की वारदातें कम नहीं हो रही हैं। चोरों ने बौलारी के बाद मजरा मझगुवां में दो घरों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। जाते वक्त चोरों ने दोनों घरों के कमरों की सांकल बाहर से बंद कर दी थी।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। बिजरौठा के मजरा मझगुवां निवासी भीकम पुत्र प्रेम पाल के घर चोर पांच हजार की नकदी, चांदी की बड़ी पायलें, करदौना, सोने का मंगलसूत्र आदि सामान चुरा ले गए। वहीं पड़ोस में रहने वाले जुगराज पुत्र हरपे पाल के घर का ताला तोड़ कर सोने चांदी के जेवरात, एटीएम कार्ड एवं नकदी लेकर भाग गए। चोरों ने दोनों घरों में सो रहे लोगों के कमरे की बाहर से सांकल लगा कर उन्हें बंद कर दिया था। जानकारी के बाद मौके पर गई पुलिस ने लोगों से जानकारी ली। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताते चले कि छह जनवरी को चोरों ने मजरा बौलारी में सुरेश पुत्र रामप्रसाद के मकान का ताला तोड़ कर 65 हजार रुपये की नकदी और जेवरात चुरा लिए थे। इन संबंध में उपनिरीक्षक अजय यादव ने बताया कि जांच चल रही है।