{"_id":"6133d2fa8ebc3e5ad87ff381","slug":"take-action-on-complaints-of-illegal-occupation-on-priority-lalitpur-news-jhs2035223198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जों की शिकायतों पर प्राथमिकता से करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जों की शिकायतों पर प्राथमिकता से करें कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने कहा कि जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, क्योंकि शिकायतों की अधिकता से जिला प्रशासन की संवेदनशीलता पता चलती है। इसके साथ ही अवैध कब्जों की शिकायत गंभीरता से लें। उन्होंने डीएम से कहा कि उन विभागों पर विशेष ध्यान दें, जिन विभागों की शिकायतें अधिक प्राप्त होती हैं। यदि अधिकारी शिकायतों का सामूहिक विश्लेषण करेंगे तो शिकायतों की संख्या में स्वत: ही कमी आने लगेगी। वह शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में सदर तहसील में फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे।
मंडलायुक्त ने कहा कि खाद्यान्न वितरण को लेकर अभी महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसके दूरगामी परिणाम हमें देखने को मिलेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी खाद्यान्न संबंधी समस्याओं का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अवैध कब्जों की शिकायत अधिक आ रही हैं। इसके लिए उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार पूरी सजगता के साथ अवैध कब्जों के मामलों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करें। ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध कब्जों की शिकायतों पर भी प्राथमिकता से कार्रवाई की जाए।
ये आईं शिकायतें
तहसील शिकायतें निस्तारण
सदर 43 03
तालबेहट 87 03
महरौनी 35 00
पाली 25 00
मड़ावरा 15 00