फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tablet SIMs will be available when school opens

Lalitpur News: स्कूल खुलने पर मिल जाएंगे टैबलेट के सिम

Thu, 06 Jun 2024 03:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Tablet SIMs will be available when school opens
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और मिड-डे मील सहित अन्य रजिस्टरों को ऑनलाइन करने के लिए टैबलेट दिए गए हैं। अब इसके लिए सिम देने की कवायद में बेसिक शिक्षा विभाग जुट गया है। शिक्षकों से उनके क्षेत्र में उपयुक्त मोबाइल टावर की जानकारी ली जा रही है। अनुमान है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर शिक्षकों को सिम उपलब्ध करा दी जाएगी।

यहां 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं, इनमें करीब डेढ़ छात्र-छात्राएं हैं।डिजिटलाइजेशन करने के लिए शासन ने विद्यालयों में टैबलेट वितरित किए थे। इनकी मदद से छात्र-छात्राओं, शिक्षिक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति, मिड-डे मील सहित अन्य रजिस्टरों को ऑनलाइन किया जाना है। टैबलेट के लिए सिम खरीदने और रिचार्ज कंपोजिट ग्रांट की धनराशि से कराना है। अब बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों से जानकारी जुटा रहा है कि उनके क्षेत्र में कौन सी कंपनी का मोबाइल टावर अच्छे तरीके से काम करता है। शिक्षक भी यह जानकारी अधिकारियों को दे रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद टैबलेट के लिए सिम उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed