फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   synergy between bar and bench is important

बार और वेंच में आपसी तालमेल जरूरी

Tue, 02 Feb 2021 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
synergy between bar and bench is important
शपथ ग्रहण समारोह में उच्च न्यायालय के जज बी लाल द्वारा बार संघ अध्यक्ष राकेश बिहारी वैद्य को प्रम - फोटो : LALITPUR
महरौनी। तहसील बार संघ का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन तहसील परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के जज बच्चू लाल रहे। जिला जज मुहम्मद रियाज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि बार और बेेंच में आपसी तालमेल जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बार संघ अध्यक्ष राकेश बिहारी वैद्य को हाईकोर्ट के जज बच्चू लाल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण में सचिव राम विलास खरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपेश उपाध्याय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष अनिल दीक्षित, संयुक्त सभिव नंदकिशोर पाल, प्रशासनिक सचिव इंद्रभान सिंह, कोषाध्यक्ष शिवलाल अहिरवार तथा कार्यकारिणी सदस्यों में कल्याण, आशीष जैन, आशुतोष सिंह सेंगर, कृष्ण कुमार को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का बार संघ अधिवक्ताओं द्वारा शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बच्चू लाल ने एडीजे कोर्ट की अधिवक्ताओं की मांग पर कहा अधिवक्ता प्रस्ताव भेजें। जो हम से संभव होगा वह हम करेंगे। जिला जज मुहम्मद रियाज ने कहा कि अधिवक्ताओं को वादकारियों को न्याय दिलाने के लिए तटस्थ रहना चाहिए। उपजिलाधिकारी मो. कमर कहा कि हम सब को न्याय प्रशासन की स्वच्छ छवि बनानी पड़ेगी। कार्यक्रम को एसीजेएम ब्रजेश कुमार, सिविल जज अनुभव कटियार, राकेश बिहारी वैद्य एड. नेमि कुमार जैन एड., श्रीप्रकाश चौबे एड., ओम प्रकाश घोष जिलाध्यक्ष बार संघ एड. ने संबोधित किया। इस मौके पर सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन कुलदीप खरे एड. ने व आभार व्यक्त राम बिलास खरे एड. ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed